Goat Farming Tips बकरी पालन दिन प दिन एक बहुत बेहतर करियर का विकल्प बनता जा रहा है। बकरी के मीट की डिमांड और दूध की डिमांड दिन पर दिन बढ़ती जा रही है इसलिए यह बिजनेस आपको बहुत अधिक फायदा दे सकता है। यहां तक की बकरी पालन के लिए भारत सरकार आपको आर्थिक रूप से सहायता भी प्रदान करती है।

आज हम आपको बकरी के तीन ऐसी नस्ल के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको बहुत ही कम समय में बहुत अधिक फायदा दिला सकते हैं। इन बकरियों की खान-पान और पहचान के क्या तरीके हैं इसे नीचे विस्तार से बताया गया है।  

सिरोही नस्ल की पहचान Goat Farming Tips

अगर आप सिरोही नस्ल की बकरी को अपने लिए पालना चाहते हैं और इसका पालन शुरू करना चाहते तो आपको सबसे पहले इसकी पहचान के बारे में बता दे। 

  • इस तरह की बकरी का रंग बड़ा और सफेद मिक्स होता है। 
  • इनके शरीर पर छोटे और मोटे बाल होते हैं। 
  • इनका शरीर मध्यम आकार का होता है यानी कि इस नस्ल की बकरियां ना बहुत बड़ी होती है ना ही बहुत छोटी। 
  • इन नल की बकरियों के पंच मुड़े हुए और बाल नुकीले होते हैं। 
  • इसी के साथ उनके सिंह छोटे-छोटे और नुकीले होते हैं, जो कि ऊपर और पीछे की ओर मुड़े होते हैं। 

उस्मानाबादी नस्ल की खासियत 

अगर आप उस्मानाबाद नस्ल की बकरी का बकरी पालन करना चाहते हैं तो आपको बता दे इसकी भी कुछ विशेष खासियत होती है। इस नस्ल की बकरियां भी बहुत कम समय में आपको बेहतर मुनाफा दिला सकती है। आइए बताते हैं इसे आप कैसे पहचान सकते हैं।

  • सबसे पहले तो बता दे इस नुस्खे की बकरियां मुख्य रूप से महाराष्ट्र के लातूर, तुलजापुर और उदगीर इलाकों में पाई जाती है। 
  • यह बकरियां आकार में बहुत बड़ी होती है। 
  • इस नस्ल की बकरियां मुख्य रूप से काले रंग की होती है मगर कभी-कभार इनमें सफेद और भूरे रंग भी मिल जाते हैं। 
  • इस नस्ल की बकरियों का दूध और मीट दोनों ही बहुत ज्यादा महंगा होता है इसलिए इनका पालन किया जाता है। 

संगमनेरी बकरे-बकरी की पहचान

वहीं अगर आप संगम मेरी बकरा या फिर बकरियां पालना चाहते हैं तो इसकी भी एक अलग पहचान होती है। इस नस्ल को पहचानने की मुख्य बिंदुओं के बारे में नीचे बताया गया है।

  • सिमिलर नस्ल की बकरियां एक समान रंग की नहीं होती है।
  • इस नस्ल की बकरियों का रंग कुछ सफेद, कुछ काले तो कुछ भूरे होते हैं। इसके अलावा इस नस्ल की बकरियां में धब्बे वाली भी पाए जाते हैं।
  • आपको बता दे इस नस्ल की बकरियों के कान लंबे और नीचे की तरफ झुके हुए होते हैं। 
  • इसके अलावा इन्हें पहचानने के लिए आप इनके सिंह का सहारा ले सकते हैं।
  • इस नस्ल की बकरियों की सिंह पीछे और ऊपर की ओर मुड़ी होती है। 
  • इस नस्ल की बकरियों से भी आप बहुत अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।