Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessसरकार ने कर्मचारियों का जीत लिया दिल, बढ़ा दिया DA, जान लें...

सरकार ने कर्मचारियों का जीत लिया दिल, बढ़ा दिया DA, जान लें पूरी खबर

केंद्रीय सरकार किसी भी दिन कर्मचारियों के लिए अपने खजाने को खोल सकती है। बता दें कि अब सरकार किसी भी दिन महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है। जिसके बाद वेतन में काफी वृद्धि हो जायेगी। माना जा रहा है कि सरकार इस बार DA में 4 फीसदी की वृद्धि करेगी।

- Advertisement -

यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों की बेसिक सेलरी में काफी वृद्धि हो जायेगी। इसका करीब 1 करोड़ कर्मचारियों तथा पेंशन भोगियो को मिलेगा। बता दें कि इससे पहले सरकार ने मार्च के माह में DA में वृद्धि की थी। जिसके बाद से कर्मचारी DA में वृद्धि का इंतजार कर रहें हैं।

इतने फीसदी हो जाएगा DA

यदि केंद्रीय सरकार DA में 4 फीसदी की वृद्धि करती है तो यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। बता दें कि वर्तमान में कर्मचारियों को 42 फीसदी DA का लाभ मिल रहा है। यदि DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह कर्मचारियों के दिल को जीतने के लिए काफी है।

- Advertisement -

अब बात करते है की बेसिक सेलरी पर क्या प्रभाव पडेगा। मान लें किसी कर्मचारी की बेसिक सेलरी 30 हजार रुपये है तो 4 फीसदी DA में वृद्धि के हिसाब से उसको 1200 रुपये प्रति माह ज्यादा सेलरी मिलेगी। इस प्रकार सालाना इस कर्मचारी को 14,400 रुपये का लाभ मिलेगा।

DA एरियर पर मिलेगी खुशखबरी

आपको सबसे पहले हम बता दें कि सरकार प्रतिवर्ष 2 बार कर्मचारियों के DA में वृद्धि करती है। जिसकी दरें जनवरी तथा जुलाई से प्रभावी मानी जाती हैं। आपको जानकारी दे दें कि केंद्रीय सरकार कर्मचारियों को DA एरियर पर भी खुशखबरी दे सकती है। यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। इस दौरान सरकार 18 माह का रुका हुआ DA कर्मचारियों के खाते में डाल सकती है। यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होगा।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular