Tuesday, December 30, 2025
HomeHealthदांतो के लिए वरदान हैं ये घरेलू उपाय, कैविटी को दूर कर...

दांतो के लिए वरदान हैं ये घरेलू उपाय, कैविटी को दूर कर मोती की तरह चमका देते हैं दांत

साफ़ सुथरे दांत आपकी पर्नैलिटी में चार चांद लगाते हैं लेकिन यदि दांतों में कैविटी की समस्या हो या कीड़े लगे हों तो यदि दांत आपने व्यक्तित्व पर ग्रहण लगा देते हैं। आपको बता दें कि दांतों में बेहद छोटे छोटे गड्ढे हो जाते हैं। इन्हें ही दांतों का कीड़ा कहा जाता है। सड़न के कारण ये दांतों को खोखला करने लगते हैं। चलिए आज हम आपको इस समस्या को दूर करने वाले कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं।

- Advertisement -

1 – लौंग

लौंग आसानी से आपको घर में मिल जाती है। यह न सिर्फ कैविटी को दूर करती है बल्कि मुंह की अन्य कई समस्याओं में भी लाभ पहुँचाती है। लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो की दर्द को दूर करने में बेहद लाभप्रद होते हैं। आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर अपने दांतो की कैविटी की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

2 – नमक का पानी

दांतों में कैविटी की समस्या तथा दर्द को दूर करने के लिए नमक का पानी बेहद लाभदायक होता है। यह आपके मुंह को वैक्टीरिया से मुक्त रखता है। यह हमारे मुंह से एसिड को हटा कर मुंह के PH लेवल को सही बनाये रखता है।

- Advertisement -

3 – लहसुन

यह न सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि हमारे मुंह की कई समस्याओं से भी निजात दिलाता है। इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो की इसको बेहतरीन पेनकिलर बनाते हैं। जो की दांतों के कीड़े तथा दर्द से आपको मुक्ति दिला सकते हैं।

4 – नींबू

नींबू में विटामिन सी सबसे ज्यादा पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला एसिड मुंह के वैक्टीरिया को ख़त्म कर दर्द को कम करने का कार्य करता है। इसके उपयोग के लिए आप नींबू का एक टुकड़ा मुंह में रखकर चबा लें तथा उसके बाद साफ़ पानी से कुल्ला कर लें। इससे कैविटी तथा दर्द से आपको छुटकारा मिलेगा।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular