नई दिल्ली : एक और जहां पूरा देश करवाचौथ की तैयारियो में जुटा हुआ है तो वहीं महिलाओं के लिए एक खास खुशखबरी सामने आ रही है। करवा चौथ के खास मौके पर आप अपनी पत्नी को खुश करने के लिए आज ही खरीद ले गहना, क्योकि सोने के दामों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है।

नवंबर के महीने की शुरूआत होते ही सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के गिरते भाव को देख महिलाओं के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सोने की शॉप भी भीड़ दिखने लगी है। अब महिलाएं भी खुश होकर अपने पूरे 16 श्रृंगार कर सकती हैं, ऐसे में महिलाएं शाम से पहले खरीदारी करके अपने त्यौहार को और अच्छा  मना सकती हैं।

ग्लोबल बाजार में सोने-चांदी के गिरते दामों को देखते हुए बाजार में भीड़ नजर आने लगी है। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत में 17.05 डॉलर प्रति औंस की गिरावट दर्ज की गई है। विभिन्न शहरों में 10 ग्राम सोने की खुदरा कीमतों में भिन्नता देखने को मिली है, जो औसतन लगभग 62,000 रुपये है। तो आईये जानते हैं सोने और चांदी की कीमत क्या है:-

जानिए आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार आज यानी 1 नवंबर 2023 यानी आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने की कीमत 60652 है, जबकि 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला सोने की कीमत 55781 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) गोल्ड की कीमत 45672 है और 585 प्योरिटी वाला गोल्ड के भाव 35624 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली में  सोने की कीमत

दिल्ली में, 22 कैरेट सोने की कीमत 56,850 और 24 कैरेट सोने के भाव 62,000 प्रति 10 ग्राम देखने को मिल रहा है।

अहमदाबाद में सोने का भाव

अहमदाबाद में, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने को आप खरीदने को जाते है तो मौजूदा खुदरा कीमत 56,750 रुपये है। जबकि, 24 कैरेट सोने की कीमत 61,900 रुपये प्रति तोला है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में देखा जाए तो, 22 कैरेट वाले प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 57,150 रुपये है और 24 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 62,350 रुपये प्रति तोला है।

कोलकाता में सोने की कीमत

कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेंड कर रहा है, जबकि 24 कैरेट गोल्ड के रेट 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

चांदी की कीमत

भारत में चांदी की कीमत आज 1 किलोग्राम 71,900 रुपये है। कल के मुकाबले रेट थोड़े बढ़े हैं।