आज के समय में बढ़ते हुए वजन से काफी ज्यादा परेशान हैं। बढ़ा हुआ वजन कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं का कारक भी होता है। ऐसे में यदि आप भी अपने बढे हुए वजन से परेशान हैं तो हम यहां आपको वजन घटाने के लिए कुछ सरल उपाय बता रहें हैं। जिनका इस्तेमाल करके आप अपने वजन को काफी सरलता से घटा सकते हैं।

सुबह जल्दी उठें

सबसे पहली बात सुबह जल्दी उठने की है। जब आप सुबह को जल्दी उठते हैं तो आपके अंदर ऊर्जा का संचार होता है। इस स्थिति में आपका मेटाबॉलिज्म ठीक होता है तहा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आप अपने सभी कार्य समय से पूरा कर लेते हैं तथा आप खुश भी रहते हैं। ये सभी बातें आपको स्वस्थ तथा फिट बनाने में बेहद कारगर साबित होती हैं।

डिटॉक्स वॉटर का करें सेवन

सुबह उठकर ब्रश करने के बाद तथा चाय पिने से पहले आप गुनगुने पानी का सेवन अवश्य करें। यदि आप ऐसा करेंगे तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होगा। आपको एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस तथा एक चम्मच शहद मिलाकर पीना होता है। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करता है तथा आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।

शरीर को धूप दें

डिटॉक्स वॉटर पीने के बाद में आप अपने शरीर को धूप जरूर दें। इससे आपकी बॉडी को विटामिन डी प्राप्त होता है। इससे आपका पाचनतंत्र सही होगा तथा मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा। आपका तनाव दूर होता है तथा आप खुश रहते हैं।

मेडिटेशन करें

आप सुबह ब्रश करने के बाद प्रतिदिन 10 मिनट के लिए मेडिटेशन अवश्य करें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी तथा तनाव कम होगा। मेडिटेशन के बाद में आप वॉक भी जरूर करें। वॉक करने से आपका वजन धीरे धीरे कम होना शुरू हो जाएगा।

भरपूर नाश्ता करें

आपको बता दें की सुबह के समय आधा अधूरा नहीं बल्कि भरपूर नाश्ता करना चाहिए। सुबह का नाश्ता करने का सबसे सही समय 7 बजे से 9 बजे तक का होता है। आप सुबह के नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट और फैट के स्थान पर प्रोटीन को अधिक स्थान दें। आप अपने नाश्ते में अंडा, चिकन, डॉयफ्रूट्स, ओट्स तथा फलों को शामिल कर सकते हैं।