आज के समय में पढ़ाई का उद्देश्य सिर्फ नौकरी तक ही सीमित रह गया है। लोग चाहते हैं की पढ़ाई कर उन्हें बढ़िया सी नौकरी मिल जाये। नौकरी यदि विदेश में हो और अच्छी सैलरी वाली हो तो कोई उसे छोड़ना नहीं चाहता है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं। जो अपने स्टार्टअप के लिए अपनी विदेशी नौकरी छोड़ कर जीवन की नई शुरुआत करने में हिचकिचाते।

ऐसी ही स्टोरी राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली अहाना गौतम की है। उन्होंने अपनी बढ़िया सैलरी को छोड़कर खुद का स्टार्टअप शुरू किया और महज 30 साल की उम्र में ही उन्होंने 100 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी कर दी। आज अहाना गौतम देश विदेश में बिजनेस की दुनिया में नया नाम बनकर चमक उठी हैं।

ऐसे मिला आइडिया

आपको बता दें की अहाना जब अमेरिका में थीं। तब उनका वजन कुछ बढ़ गया था। इसी दौरान वे हेल्दी फ़ूड के एक स्टोर में गई। यहां उन्होंने हेल्दी फ़ूड की आवश्यकता को समझा। इसी से उन्हें बिजनेस का आइडिया आया। इसके बाद में उन्होंने इंडिया की फ्लाइट पकड़ ली और भारत में इस बिजनेस को शुरू करने की तैयारी को प्रारंभ किया। इस बिजनेस को शुरू करने में उन्हें उनकी मां से भी सहायता मिली।

इसके बाद में साल 2019 में अहाना ने Open Secret नामक स्टार्टअप की शुरुआत की। आपको बता दें की अहाना FMCG सेक्टर में कार्य कर चुकी हैं इसलिए ही उन्हें मैदा, रिफाइंड आदि के बारे में सही जानकारी है। अहाना ने तय किया की उनके बनाये प्रोडक्ट में न तो मैदा होगी और न ही पॉम ऑयल और न ही प्रिज़रवेटिव होंगे।

विदेशो में भी मिली पहचान

अहाना गौतम के इस स्टार्टअप का नाम आज विदेशो में भी है। इनकी कंपनी ने इंडियन स्टार्टअप में ग्लोबल स्टेज पर नाम कमाने का माद्दा होने की झलक सभी को दिखाई है। मात्र तीन साल में ही अहाना ने अपनी कंपनी की वैल्यूएसन 100 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंचा दी। उन्होंने एक छोटे से आइडिया से बड़े कारोबार को शुरू कर बड़ी पहचान बना दी।

आईआईटी बॉम्बे से की है पढ़ाई

आपको बता दें की राजस्थान के भरतपुर की निवासी अहाना ने आईआईटी बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इसके बाद में वे आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई। यहां उन्होंने हावर्ड से एमबीए की पढ़ाई को पूरा किया। अहाना ने अपने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान ही कई स्थानों पर नौकरी भी की है।