Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessमार्च के पहले ही दिन महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जान लें ताजा...

मार्च के पहले ही दिन महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जान लें ताजा दाम

आपको बता दें की हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को रिवाइज करती हैं। इस महीने की पहली तारीख यानि आज 1 मार्च को भी सभी शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया गया है। जिसके बाद में एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि हुई है। आपको जानकारी दे दें की दामों में यह वृद्धि कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है न की घरेलू एलपीजी सिलेंडर में।

- Advertisement -

बढ़ोतरी के बाद में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये बढ़ चुके हैं। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1,769.50 रुपये का हो चुका है। इसी तरह से कोलकाता में 24 रुपये की बढ़ोतरी हुई है तथा चेन्नई में 23.50 रुपये बढ़ें हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर के बढे दाम आज से सभी शहरों में लागू हो गए हैं। आपको बता दें की तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव किया है। आखरी बार अगस्त में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बदले गए थे।

4 महानगरों में गैस सिलेंडर के दाम

  • दिल्ली – 1795 रुपये।
  • कोलकाता – 1911 रुपये।
  • मुंबई – 1749 रुपये।
  • चेन्नई – 1960 रुपये।

जान लें घरेलू सिलेंडर के दाम

आपको बता दें की घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनकी कीमतें स्थिर हैं। इसका मतलब है की दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम 903 रुपये है। आपको बता दें की 30 अगस्त 2023 को इनकी कीमत में 200 रुपये की कटौती की गई थी।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular