Tuesday, December 30, 2025
HomeBusiness140 भाषाओँ में गाना गाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, हर और हो रही...

140 भाषाओँ में गाना गाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, हर और हो रही भारतीय लड़की की तारीफ, देख लें वीडियो

आपको बता दें कि एक भारतीय लड़की ने 140 भाषाओँ में गाना गाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सुचेता सतीश नाम की यह लड़की केरल राज्य की निवासी है। सुचेता ने यूएई के दुबई में आयोजित एक कॉन्सर्ट में गाना गाकर यह रिकॉर्ड बनाया है। इस प्रोग्राम का नाम “कॉन्सर्ट ऑफ़ क्लाइमेट” था। 24 नवंबर 2023 को इस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था लेकिन इस वीडियो को अब रिलीज किया गया है। इस वीडियो मेंआप सुचेता की सुरीली आवाज को सुन सकते हैं।

- Advertisement -

ऑल इंडिया रेडियो ने शेयर किया वीडियो

ऑल इंडिया रेडियो ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। जिसमें कैप्शन में लिखा गया है “केरल की रहने वाली सुचेता सतीश ने एक ही कॉन्सर्ट के दौरान सबसे अधिक भाषाओं में गाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर संगीत के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।” #GuinnessBookofWorldRecords ने इसी सप्ताह आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि की है। उन्होंने यह उपलब्धि यूएई के दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास सभागार में हासिल की है।

https://www.instagram.com/reel/C1yNvcgPfDv/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d4e60566-6b82-4c16-b7c1-d8340a7c3ddb

- Advertisement -

भारतीय दूतावास में गाया गाना

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स के मुताबिक “सुचेता ने दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास सभागार में जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित जागरूकता को बढ़ाने के लिए 140 भाषाओं में गाने को गाया। उन्होंने 140 नंबर को इसलिए चुना क्योकि यह दुबई में COP 28 शिखर सम्मलेन मेँ हिस्सा लेने वाले 140 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले देशों का नंबर है।

वायरल हुआ वीडियो

सुचेता की इस वीडियो को काफी बड़ी संख्या में लोग देख रहें हैं। इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है। कई यूजर इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहें हैं और हैरानी जता रहें हैं की सुचेता ने कैसे 140 भाषाओं में गाने को गाया है। एक यूजर ने लिखा है कि सुचेता काफी टेलेंटेड हैं जब की कई अन्य यूजर ने इस वीडियो पर हैरानी भी जताई है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular