Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessमहाशिवरात्रि 2024: यह विशेष भोग करेगा भोलेनाथ को प्रसन्न, जान लें बनाने...

महाशिवरात्रि 2024: यह विशेष भोग करेगा भोलेनाथ को प्रसन्न, जान लें बनाने की सरल रेसिपी

आपको बता दें की पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि का पर्व है। यह हिंदू धर्म के सबसे बड़े तथा महत्वपूर्ण पर्वो में से एक है। मान्यता है की इसी दिन भगवान शिव तथा देवी पार्वती का विवाह हुआ था।

- Advertisement -

यह पर्व शिव भक्त काफी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन भगवान शिव के भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ में व्रत रखते हैं तथा विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन करते हैं। आइये अब हम आपको महाशिवरात्रि 2024 के शुभ मुहूर्त तथा भोग प्रसाद बनाने की विधि के बारे में विस्तार से बताते हैं।

जान लें तिथि तथा मुहूर्त

आपको बता दें की पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ 8 मार्च को सांयकाल 09 बजकर 57 मिनट से होगा। इसका समापन अगले दिन 09 मार्च को संध्याकाल 06 बजकर 17 मिनट पर होगा। अतः इस वर्ष व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव के पूजन का समय 06 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 28 मिनट तक है।

- Advertisement -

जान लें भोग बनाने की विधि

आपको बता दें की महाशिवरात्रि के दिन आप भोलेनाथ को कई चीजों का भोग लगा सकते हैं। आप इस दिन ठंडाई का भोग भोलेनाथ को लगा सकते हैं। ठंडाई को चीनी, दूध तथा कई सारे ड्राई फ्रूट को मिलाकर आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं और भोग में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप भगवान शिव को खीर का भोग भी लगा सकते हैं।

आप जानते ही होंगे की भोलेनाथ को भांग भी चढ़ाई जाती है। अतः आप चीनी, दूध तथा भांग के मिश्रण से भी भगवान शिव को भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा आप खोया, चीनी तथा भांग की मिठाई बनाकर भी भोलेनाथ को भोग लगा सकते हैं। इन सभी के अलावा आप अपने घर में हलवा बनाकर भी भोलेनाथ का भोग महाशिवरात्रि पर लगा सकते हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular