नई दिल्ली: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस के रूप मे पहचानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक से हमेशा सुर्खियों में बनी रही है। उनके लुक के साथ आउफिट के देख लोग तरह तरह से सवाल करते नजर आते है। अब इनके बीच मलाइका बेटे अरहान खान के वॉडकास्ट शो डम बिरयानी’ में नजर आने वाली है। ये शो इसलिए सुर्खियों में बना हुआ है क्योकि इस शो में वो अपने बेटे की जिंदगी से जुड़ा ऐसा सवाल पूछने वाली है जिसको सुनने को बाद आप खुद हैरान हो जाएंगे।

अरहान के वॉडकास्ट शो पर इससे पहले अरबाज और सोहेल खान एक साथ नजर आए थे। इसके बाद वो अब अपनी मां मलाइका अरोड़ा के साथ बात करते नजर आएंगे। इस एपिसोड में अभिनेत्री अपने बेटे अरहान खान से उनके प्यार, शादी और सोशल मीडिया पर चुभने वाले सवाल करते दिखेंगी।

वॉडकास्ट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस एपिसोड का टीजर शेयर हुआ है, जिसमें मलाइका बेटे से वर्जिनिटी’ के बारे में पूछती नजर आ रही हैं जिसमें वो पूछ रही है कि उन्होंने कब अपनी ‘वर्जिनिटी’ लूज की थी। मां के इस सवाल के बाद अरहान कुछ बोल भी नही पाते हैं.। जबकि झपकते हुए मां से पूछ बैठते है, ‘क्या आपको लोगों से घुलना-मिलना पसंद है?’ इस पर एक्ट्रेस तुरंत इनकार कर देती हैं।

इसके बाद बड़ा सवाल पूछते हैं, ‘मेरा अगला सवाल है कि आप शादी कब करने जा रही हैं?’ मां-बेटे की इस तरह की गुफ्तगू को सुनने के बाद फैंस भी तरह तरह तंज कसने से नही चूक रहे हैं. एक यूजर लिखता है, ‘वाह, संस्कारों की शानदार नुमाइश.’ दूसरा यूजर लिखता है, ‘पश्चिम की नकल.’ तीसरा यूजर गाने की पंक्ति लिखकर अपनी बात पूरी करता है, ‘देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान.’