Sarso Tel Price: सर्दियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में घर में गर्मागर्म पकवान बनते ही है लेकिन इस प्रकार की चीजों को बनाने में सरसों का काफी तेल लगता है। कुछ समय पहले सरसों के तेल के दाम काफी बढ़ गए थे। जिसके कारण लोगों का मासिक बजट तक बिगड़ने लगा था। लेकिन अब सरसों के तेल के खरीदारों के लिए खुशखबरी है। आपको बता दें कि अब सरसों के तेल के दाम काफी सस्ते हो चुके हैं। आप अब काफी सस्ते में सरसों के ताल को खरीद सकते हैं।

इतने पैसे की आई कमी

आपको बता दें कि सरसों के तेल के दामों में अब काफी कमी आ चुकी है। सरसों का तेल अब अपने उच्चतम भाव से 50 स 60 रुपये प्रति लीतारकम दामों में बिक रहा है। अतः अब सरसों के तेल के खरीदारों के चेहरे पर काफी रौनक दिखाई पड़ रही है। जानकारों का मानना है कि यदि आप इस समय सरसों के तेल को नहीं खरीद पाते हैं तो आपको आगे पछताना पड़ सकता है क्यों की आने वाले समय में सरसों के ताल के दाम बढ़ सकते हैं।

सरसों के तेल के ताजा दाम

आज के समय में सरसों के तेल के भाव में काफी उतार चङाव देखने को मिल रहा है। अतः काफी लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है लेकिन यदि आप सरसों के तेल की खरीदारी करते हैं तो आप अपने काफी पैसे बचा सकते हैं। बता दें कि आज के समय में सरसों का तेल अपने उच्चतम स्तर से 65 रुपये सस्ता बिक रहा है। मेरठ जिले में सरसों के तेल के दाम 145 से 155 रुपये तक बेचा जा रहा है।

अन्य जिलों में सरसों के तेल के दाम

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सरसों के तेल के भाव में काफी कमी दर्ज की गई है। बता दें कि यहां पर सरसों का तेल 147 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। इसके अलावा हाथरस में भी सरसों के तेल के दाम काफी कम पाए गए हैं। यहां पर आप मात्र 144 रुपये प्रति लीटर की दर से सरसों के तेल को खरीद सकते हैं। इसके अलावा बुलंदशहर में आप 145 रुपये प्रति लीटर की दर से सरसों के तेल को खरीद सकते हैं।