Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessनवविवाहिता दुल्हन निकली दो बच्चों की मां, 5 लाख की चपत लगाकर...

नवविवाहिता दुल्हन निकली दो बच्चों की मां, 5 लाख की चपत लगाकर हुई फरार

घटना सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहां पर एक युवती शादी का झांसा देकर लिव इन में रह रही थी। दो महीने साथ रहने के बाद में युवती ने दूल्हे को बताया की वह 2 बच्चों की मां है तथा उसने खुद का नसबंदी का आपरेशन कराया हुआ है। इसके बाद वह दूल्हे को झूठे मुक़दमे में फंसाने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये लेकर चंपत हो गई। इस मामले में पीडि़त नंदकिशोर पुत्र तुलसीराम (32) ने दांतारामगढ़ थाने में इस्तगासे के जरिये रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -

इस प्रकार शुरू हुई धोखाधड़ी

इस मामले में पीड़ित नन्द किशोर ने बताया है की उसके करीब के गांव शिवसिंहपुरा के नन्दकिशोर शर्मा और उसकी पत्नी ममता देवी उसके घर आये थे। ममता देवी का पीहर आसाम में है अतः उसने वहां से नन्द किशोर की शादी कराने के लिए दो बार संपर्क किया। इस काम के लिए ममता देवी ने 5 लाख रुपये मांगे। जिसके बाद में पीड़ित नन्द किशोर ने 4 लाख रुपये उधार लेकर पैसे पूरे किये तथा लड़की को दिखाने के लिए कहा। जिसके बाद पीड़ित नन्द किशोर से ढाई लाख रुपये देने तथा बाकी के पैसे साथ लेकर आसाम चलने के लिए कहा।

इसके बाद में पीड़ित नन्द किशोर अपने दो लोगों के साथ में आसाम के चाटिया गांव में पहुंचे। यहां पर नन्द किशोर ने रामधारी केवट की लड़की बीना केवट को देखा। लड़की के पसंद आने के बाद में नन्द किशोर ने सीकर में आकर विवाह की क़ानूनी प्रक्रिया को शुरू कर दिया लेकिन इसी बीच रामधारी केवट, नन्दकिशोर, ममतादेवी, देवानंद व खुद बीना ने विवाह बाद में करने तथा उससे पहले पति पत्नी के रूप में साथ रहने की बात कही। इसके बाद ढाई लाख रुपये लेकर रामधारी केवट ने बीना को नन्द किशोर के साथ भेज दिया।

- Advertisement -

दुल्हन ने लगाया 5 लाख का फटका

आपको बता दें की राजस्थान में आकर बीना नन्द किशोर के साथ में करीब 2 माह रही लेकिन इसके बाद वह खुद को 2 बच्चों की मां बताने लगी तथा मायके जाने की जिद करने लगी। जिसके बाद में दूल्हे ने नन्दकिशोर व ममतादेवी से क़ानूनी विवाह की बात कही तो वे मुक़दमे की धमकी देने लगे। इसके बाद अचानक बीना असम भाग गई। नंद किशोर ने रिपोर्ट में लिखवाया की इस षड्यंत्र में फंसा कर उससे 5 लाख रुपये लूट लिए गए। 12 मार्च को नन्द किशोर पुलिस में गया था, जहां से उसको कोर्ट में जाने की सलह दी गई, जिसके बाद में उसने कोर्ट में अपील की है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular