Mahindra Bolero गाड़ी काफी समय से पब्लिक की फेवरेट रही है। आज भी इसकी डिमांड हमेशा बनी ही रहती है। यह 7 सीटर MPV है और काफी अच्छे फीचर्स के साथ में आए रही है। इसमें आपको 16 Kmpl का शानदार माइलेज दिया जाता है।

इसके अलावा इसका 1493 cc का इंजन इस गाड़ी को परफार्मेस देता है। यदि आप Mahindra Bolero को खरीदने का मन बना रहें हैं तो आपको इस खबर को जरूर पढ़ना चाहिए। बता दें की Mahindra Bolero की कीमतों में अब बढ़ोतरी हो चुकी है। आइये अब हम आपको इस गाड़ी की नई कीमतों तथा इसके फीचर्स के बारे में बताते हैं।

जान लें नई कीमतें

यदि आप Mahindra Bolero को खरीदने का मन बना रहें हैं तो आपको बता दें की इस गाड़ी की कीमतों में बृद्धि हो चुकी है। महिंद्रा इंडिया ने हालही में इसके दामों में 10,106 रुपए की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद में नई एक्स शोरूम कीमत 9.90 लाख रुपए से लेकर 10.91 लाख रुपए तक चली गई हैं। मार्च 2024 की तुलना में बढ़ोतरी प्रतिशत 0.93% से 1.03% तक दर्ज किया गया है। वर्तमान में महिंद्रा बोलेरो की कीमतें 9.90 लाख रुपये से लेकर 10.91 लाख रुपये तक जाती हैं।

जान लें फीचर्स

इसमें आपको काफी अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। जिनमें डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्ले, पावर स्टीयरिंग, दो एयरबैग, म्यूजिक सिस्टम, एबीएस जैसे आधुनिक फीचर्स आपको दिए जाते हैं। इसके अलावा इसमें आपको ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एसी और पावर विंडो जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

दमदार है इंजन

Mahindra Bolero में आपको काफी जबरदस्त इंजन दिया गया है। आपको बता दें की इसमें 1493 cc का 3 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 200 NM का अधिकतम टॉर्क तथा 74.96 bhp की अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इसमें आपको मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया जाता है। इसमें आपको 16 Kmpl का ARAI क्लेम्ड माइलेज तथा 14 Kmpl का सिटी माइलेज देखने को मिल जाता है। इसके अलावा इसमें 60 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी आपको दी हुई है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 MM का है।