आम्रपाली और निरहुआ को भोजपुरी फिल्मों में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग इनके वीडियो को देखते हैं। सोशल मीडिया पर भी निरहुआ और आम्रपाली के वीडियो काफी ज्यादा वायरल होते हैं।

भोजपुरी फिल्मों की हिट जोड़ियों में से एक इनकी जोड़ी है। माना जाता है की जिस फिल्म में यह जोड़ी आ जाती है उसका हिट होना तय होता है। वर्तमान समय में इन दोनों का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें आप इन दोनों को जबरदस्त रोमांस करते देख सकते हैं।

जबरदस्त है रोमांटिक केमिस्ट्री

आपको जानकारी दे दें की इस समय निरहुआ और आम्रपाली का एक गाना काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस गाने को काफी ज्यादा देखा जा रहा है। गाने में आप जबरदस्त रोमांटिक सीन्स का पूरा आनंद ले सकते हैं। इस गाने का टाइटल “बत्ती बुतावा हो जियान होत रतिया” है। वीडियो में आप देख सकते हैं की रात के सीन में आम्रपाली निरहुआ से किस प्रकार बत्ती बुझाने की गुहार लगा रही है।

रोमांस से भरपूर यह गाना किसी को भी रोमांचित कर सकता है। हालांकि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने बहुत से गानों में साथ में काम किया है लेकिन फिल्म बॉर्डर का यह गाना काफी ज्यादा देखा जाता है। बता दें की निरहुआ के ऑफिशियल चैनल पर इस गाने को शेयर किया गया है और अब तक इस गाने को 23 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

जियान होता रतिया | Batti Butava Jiyan Hota Ratiya | Amrapali Dubey, Dinesh Lal 'Nirahua

इन लोगों का रहा सहयोग

आपको जानकारी दे दें की भोजपुरी फिल्म बार्डर को साल 2018 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया था। वीडियो में आप देख सकते हैं की रात के समय आम्रपाली किस प्रकार से निरहुआ को रिझाने की कोशिश में लगी हुई है।

हालांकि निरहुआ कुछ चिंतित नजर आ रहें हैं इसी कारण वह उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरने की कोशिश में लगी हुई है। कल्पना और रजनीश मिश्रा ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। निरहुआ के बैनर तले बनी इस फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा मनोज के साथ प्रवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, विक्रांत सिंह, सुशील सिंह आदि ने काम किया है।