Nokia के स्मार्टफोन को आज सभी करते हैं। Nokia कंपनी हमारे देश में एक लंबे आरसे से व्यापार कर रही है। सामान्य फोन के समय लेकर आज स्मार्टफोन तक लोग Nokia के फोन को खूब पसंद करते आ रहें हैं। असल में लोग Nokia कंपनी पर भरोसा करते हैं साथ ही इसके फोन काफी मजबूत होते हैं। हालही में HMD Global ने एक नए फोन को लांच किया है। जिसका नाम Nokia C12 है। इस फोन के फीचर्स के हिसाब से यह काफी सस्ती कीमत में आपको दिया जा रहा है। लोग भी इस फोन को काफी पसंद कर रहें हैं। आइये अब हम आपको इस फोन के ख़ास फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Nokia C12 के ख़ास फीचर्स

इस फोन में आपको 6.3-इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। जो की HD+ रिजॉल्यूशन में आता है। इसमें Unisoc SC9863A1 चिप का इस्तेमाल बतौर प्रोसेसर के रूप में किया गया है। 2 जीबी रैम और 64GB तक स्टोरेज इसमें दिया जाता है। इस फोन में आपको माइक्रोएसडी स्लॉट की सुविधा नहीं दी गई है। 177.4gm इस हैंडसेट का वजन है।
इस फोन में आपको सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 8MP का सिंगल कैमरा इसमें आपको दिया गया है। सेल्फी तथा वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा आपको मिलता है। फोन के पीछे की ओर आपको LED फ़्लैश की सुविधा दी गई है।

इसके अलावा इसमें नाइट और पोर्ट्रेट मोड की सुविधा भी दी गई है। फोन में आपको 3000mAh की दमदार बैटरी ही दी जाती है। कंपनी का दावा है कि पूरी तरह चार्ज होने के बाद में यह फोन 24 घंटे तक चलाया जा सकता है। 3.5mm का ऑडियो जैक, पावर बटन और वॉल्यूम बटन के अलावा इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 की सुविधा भी दी गई है।

Nokia C12 की कीमत

बता दें कि कंपनी ने इस फोपन को सिंगल कॉन्फिगरेश के साथ लांच किया है। इसके 2/64GB वैरिएंट की कीमत 10,500 रुपये है। इस फोन को अभी भारत में कंपनी ने लांच नहीं किया है बल्कि जर्मनी और ऑस्ट्रिया में इसको लांच किया गया है। हालांकि यह कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को भारत सहित अन्य देशों में भी लांच करेगी।