Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessकाफी कम कीमत में मिल रहा Nokia का दो स्क्रीन वाला धाकड़...

काफी कम कीमत में मिल रहा Nokia का दो स्क्रीन वाला धाकड़ फोन, 4GB RAM के साथ दमदार बैटरी

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया जो देश में काफी लंबे समय से राज करते हुए अपने ग्राहकों की पंसद के फोन को लॉच करते आ रही है। अब एक बार फिर से HMD Global ने Nokia 2780 Flip को लेटेस्ट फीचर फोन को लॉन्च कर दिया है। कई खासियतों के साथ पेश किया गया Nokia 2780 Flipफोन Qualcomm 215 SoC पर काम करता है। इसमें 4GB RAM और 512MB स्टोरेज दिया गया है। यदि आप इस फोन को खऱीदने के बारे में सोच रहे है तो आइए इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

- Advertisement -

Nokia 2780 Flip की कीमत

Nokia 2780 Flip की कीमत के बारे में बात करें तो HMD ग्लोबल के फ्लिप फोन Nokia 2780 Flip की कीमत $90 यानी कि 7,450 रुपये है। यह फोन दो कलर ऑप्शन Blue और Red कलर के साथ पेश किया गया है। यह फोन भारत के मार्केट में 17 नवंबर तक पेश किया जा सकता है।

Nokia 2780 Flip के स्पेसिफिकेशंस

Nokia 2780 Flip के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nokia 2780 Flip की स्क्रीन 2.7 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, वहीं आउटसाइड में 1.77 इंच की दूसरी स्क्रीन देखने को मिलेगी। प्रोसेसर के लिए यह फोन Qualcomm 215 SoC पर काम करता है। इस फोन में आपको 4GB RAM और 512MB इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगा। इस फोन में FM रेडियो और कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई की सुविधा भी दी गई है। कैमरा के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

- Advertisement -

Nokia 2780 Flipकी बैटरी

नोकिया के इस स्मार्टफोन की बैटरी की बात की जाए तो नोकिया जी60 5जी में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular