आज के समय में OnePlus के फोन जब भी launch होते है तब उसकी शुरुआती कीमत हाई पर होती है। यानी की देखा जाए तो OnePlus के फोन बजट फ्रेंडली नही होते है।

लेकिन अब OnePlus ऐसे लोगो को खुश करने वाला है जो OnePlus का फोन सस्ते में लेना चाहते है। दरअसल OnePlus अब अपना Nord CE 4 Lite 5G फोन launch करने वाला है। जो बजट फ्रेंडली होगा।

Nord CE 4 Lite 5G कब तक लॉन्च होगा इस बारे में अभी तक जानकारी नही मिली है। लेकिन माना जा रहा है की Nord CE 4 Lite 5G बहुत ही जल्दी इंडियन मार्केट में launch हो सकता है।

लेकिन इस फोन के फीचर्स और कीमत ऑनलाइन लीक हो चुके है। जिसके बारे में आज हम आपको जानकारी देने वाले है। अगर आप इस फोन की कीमत और फीचर्स जान लेते है तो आप भी कहेगे की इतने कम प्राइस में इतने शनदार फीचर्स कैसे यह खबर आपको खुश कर देने वाली होगी।

Nord CE 4 Lite 5G लीक हुई फीचर्स

वैसे फोन के बारे में कुछ खबर ऑनलाइन लीक हुई है। अगर बात की जाए Nord CE 4 Lite 5G की डिस्प्ले के बारे में तो इसमें आपको 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलने वाली है।

यह एमोलेड और डिस्प्ले होने वाली है। इसके अलावा बात की जाए प्रोसेसर के बारे में तो इसमें आपको 6 जेन 1 SOC का स्नैपड्रेगन प्रोसेसर मिलने वाला है।

Nord CE 4 Lite 5G कैमरा

अगर बात की जाए कैमरा के बारे में तो इसमें आपको 50 एमपी का प्राइमरी कैमरा और 2 एमपी का सेंकेडरी कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें आपको फ्रंट कैमरा भी तगड़ा मिलने वाला है। Nord CE 4 Lite 5G  में आपको 16 एमपी का फ्रंट कैमरा मिल जायेगा।

Nord CE 4 Lite 5G  बैटरी

किसी भी फोन को लेने से पहले बैटरी के बारे में सोचना जरूरी होता है। लेकिन Nord CE 4 Lite 5G फोन बैटरी के मामले में भी खरा उतरता हुआ नजर आ रहा है।

Nord CE 4 Lite 5G फोन में कंपनी ने 5500 mAh की बैटरी डाली है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग मिल जाता है। यह फोन स्पीड से चार्ज होने वाला होगा। एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह फ़ोन 12 से अधिक घंटे तक चलने की क्षमता रखता है।