Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessपथुम न‍िसंका ने डबल सेंचुरी लगाते हुए 24 साल पुराना रिकार्ड टूटा,...

पथुम न‍िसंका ने डबल सेंचुरी लगाते हुए 24 साल पुराना रिकार्ड टूटा, लेकिन ईशान किशन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए

श्रीलंका टीम के बेहतरीन खिलाड़ी पथुम निसंका वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं और वर्ल्ड में दसवें खिलाड़ी बन गए हैं। निसंका की इस अचीवमेंट ने कई कीर्तिमान स्थाप‍ित कर दिए हैं।

- Advertisement -

आपको बता दें कि साल 2000 में निसंका ने शारजाह में भारत के खिलाफ सनथ जयसूर्या को 189 रन से पीछे छोड़ दिया है, जो कि वनडे में किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज के लिए सबसे अधिक रनों की पारी थी। आपको बता दें कि श्रीलंका में वनडे में पिछला सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर कुमार संगकारा ने साल 2013 में कोलंबो आरपीएस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 169 रन की पारी से बनाया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते 9 फरवरी को निसंका ने पल्लेकेले में अफगानिस्तान के खिलाफ 210 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने केवल 136 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर लिया था, तो वहीं 139 गेंदों में 20 चौके और 8 छक्के लगाए थे। वह वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

- Advertisement -

ईशान किशन का रिकॉर्ड बचा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईशान किशन और ग्लेन मैक्सवेल के बाद पथुम निसंका वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। इस तरह से ईशान किशन का रिकॉर्ड टूटने से बच गया है। निसंका के 8 छक्के वनडे मैचों में किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। तो वहीं निसांका ने अपनी धरती पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। शुभमन गिल और ईशान किशन के बाद निसांका तीसरे दोहरा शतकवीर जड़ने वाले ख‍िलाड़ी भी बन गए हैं।

निसांका 200 प्लस बनाने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज

बता दें कि निसांका वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दसवें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, ईशान किशन और शुभमन गिल ये मुकाम हासिल कर चुके हैं। तो वहीं विदेशी बल्लेबाजों में निसांका के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, पाकिस्तान के फखर जमां, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और वेस्टइंडिज के क्रिस गेल ये मुकाम पहले ही हासिल कर चुके हैं।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular