भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज के दौर में काफी तेजी से आगे बढ़ती जा रहीं है। इसको अब बड़ी संख्या में पब्लिक पसंद करने लगी है। जगह जगह पर आप भोजपुरी गानों को देख और सुन सकते हैं। शादी-विवाह या पार्टी जैसे अवसरों पर तो भोजपुरी गाने खूब चलाये जाते ही हैं।

देखा जाए तो वर्तमान समय में भोजपुरी इंड्रस्टी में आज एक से बढ़कर एक कलाकार हैं और इसी कारण यह इंड्रस्टी काफी ग्रोथ कर रही है। ए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना वायरल होता रहता है। इसी क्रम में आज हम आपको पवन सिंह के एक जबरदस्त वीडियो के बारे में बता रहें हैं। जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

पवन सिंह का वीडियो

आपको पता होगा ही पवन सिंह भोजपुरी इंड्रस्टी के एक बड़े स्टार हैं। इसके साथ ही वे अच्छे गायक भी हैं। अपनी आवाज तथा अभिनय से वे वर्षों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहें हैं। आजकल भले ही पवन सिंह राजनीति को लेकर चर्चा में हैं लेकिन बतौर एक्टर उनकी तूती बोलती है। आजकल पवन सिंह का गाना “बिन बियाहे राजा” काफी ज्यादा देखा जा रहा है। बता दें की पवन सिंह की पहली एल्बम “ओढनिया वाली” 1997 में रिलीज हुई थी। जिसके बाद पवन सिंह ने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा।

फिल्म “वांटेड” का है गाना

आपको बता दें की “बिन बियाहे राजा” नामक जो गाना इस समय काफी देखा जा रहा है। इसको भोजपुरी फिल्म “वांटेड” से लिया गया है। इस गाने को पवन सिंह तथा इंदु सोनाली ने आवाज दी है। इस गाने के बोल विनय निर्मल ने लिखें हैं तथा संगीत छोटे बाबा बशी ने दिया है। इस गाने में आप पवन सिंह के जबरदस्त डांस को देखते हैं। यदि आप पवन सिंह के डांस मूव्स के फैंस हैं तो आपको इस वीडियो को मिस नहीं करना चाहिए।

5 साल पहले हुआ था रिलीज

जानकारी दे दें की पवन सिंह का यह गाना 5 साल पहले रिलीज हुआ था लेकिन आज भी उनके फैंस इसको पसंद करते हैं। अब तक इस गाने को 11 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें की वांटेड मूवी को 2018 में रिलीज किया गया था। इसकी स्टार कास्ट में अमृता आचार्या, मनी भट्टाचार्या और पवन नजर आये थे। इस वीडियो को आप Wave Music चैनल पर देख सकते हैं।