Gold-Silver Price 19 April: सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों दुनियाभर के बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है, जिसका सीधा असर भारत के गोल्ड मार्केट पर भी पड़ रहा है। अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी पर 90 दिनों की रोक लगने के बाद से ही देशभर में सोने के भाव लगातार ऊपर जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शनिवार (19 अप्रैल) को बाजार खुलने के समय भारतीय बुलियन (www.bullions.co.in) के मुताबिक, सोने और चांदी के ताजा भाव कुछ इस तरह हैं:
भोपाल में आज का सोने-चांदी का भाव (19 अप्रैल):
22K gold rate
आज: ₹87,404 प्रति 10 ग्राम
बीते दिन (शुक्रवार): ₹87,395
24 कैरेट सोना
आज: ₹95,350 प्रति 10 ग्राम
बीते दिन (शुक्रवार): ₹95,340
Today silver Rate
आज: ₹95,350 प्रति 1 किलो
बीते दिन (शुक्रवार): ₹95,340
पूरे भारत में भी कीमतों में मामूली तेजी
सिर्फ भोपाल ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में भी सोने-चांदी के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुनियाभर के बाजारों में बन रहे हालात को देखते हुए गोल्ड-सिल्वर की कीमतें अभी और बढ़ सकती हैं। इसी बीच, आज शनिवार को शुरुआती कारोबार में सोने (येलो मेटल) के भाव में मामूली तेजी दर्ज हुई है। देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार हैं:
भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट:
आज: ₹95,420 प्रति 10 ग्राम
बीते दिन (शुक्रवार): ₹95,410
भारत में चांदी का भाव:
आज: ₹95,420 प्रति 1 किलो
बीते दिन (शुक्रवार): ₹95,410
खरीदने से पहले जानें असली सोने की पहचान:
अगर आप सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो क्वालिटी से समझौता बिल्कुल न करें। हमेशा हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क तय करता है। हर कैरेट के सोने पर अलग हॉलमार्क का निशान होता है, जिसे देखकर ही सोना खरीदें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके सोने में मिलावट हो सकती है, इसलिए खरीदते समय हमेशा जांच-परख जरूर कर लें।