Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessइस मुर्गी को पालने से हो जाएंगे मलामाल, 1000 रुपए किलो की...

इस मुर्गी को पालने से हो जाएंगे मलामाल, 1000 रुपए किलो की कीमत पर बिकता है मांस

नई दिल्ली। भारत में इन दिनों सरकार खेती के साथ साथ पशुपालन के लिए भी काफी जोर दे रही है। इसके लिए तरह तरह की योजनाएं लाकर सभी का ध्यान इस ओर अग्रसर कर रही है। पऱशुपाल का व्यापार तेजी से फले-फूले इसके लिए सरकार लोन देकर आर्थिक मदद भी कर रही है। ऐसे में आपके लिए मुर्गी पालन और बकरी पालन का व्यवसाय काफी अच्छा साबित हो सकता है। यदि आप मुर्गी पालन की शुरूआत करना चाहते है और काफी कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के बारे में सोच रहा है तो इसके लिए कड़कनाथ मुर्गी आपके लिए बेहतर ऑफ्शन है। सोने का अंडा साबित होने वाली  कड़कनाथ मुर्गी के पालन से कम समय में ही अधिक पैसा कमाया जा सकता है. और दूसरी मुर्गियों के अपेक्षा इसकी कीमत भी ज्यादा मिलती है। आइये आपको बताते है इस कड़कनाथ मुर्गे के बारे में कुछ जानकारी।

- Advertisement -

कम समय में लाखों की कमाई

आपको बता दे की देश के बहुत सारे इलाके में अब कड़कनाथ मुर्गे की डिमांड काफी ज्यादा है क्योकि यह समान्य देसी मुर्गों से अलग प्रजाति का होने के चलते सकी कीमत भी काफी ज्यादा है इसकी मीट बाजार में 200 या 300 में  नहीं बल्कि 1000 रुपए किलो बिकता है। बताया जाता है की ये कड़कनाथ मुर्गी का मांस काफी गर्म होता है। आप इस मुर्गी से लाखों की कमाई कर सकते है। इस मुर्गे का पालन सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होता है। ये दोनों राज्य की सरकारें भी पशुपालकों को मुर्गी पालन के लिए आर्थिक मदद कर रही है।

- Advertisement -

 मॅहगा बिकता है यह मुर्गा

आपको कड़कनाथ मुर्गा इन दिनों दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुका है। इसका सबसे ज्‍यादा कारोबार मध्य प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ में किया जाने लगा है. आदिवासी इलाके में इसे काली मासी कहा जाता है. इसका मांस सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. औषधीय गुणों के चलते कड़कनाथ मुर्गे की बहुत मांग रहती है। कड़कनाथ मुर्गे का कलर ही काला नही होता है बल्कि इसका मांस से लेकर खून भी काला होता है।

कम समय में ज्यादा फायदा
बता दे कड़कनाथ मुर्गा एका बिजनिस काफी फायदेमंद वाला होता है। इससे कम समय में लोग लाखों की कमाई बड़ी ही असानी के साथ कर लेते हैं।

 

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular