Redmi Note 12 Pro नवंबर 2023 में रेडमी ने अपना नया 12 प्रो मॉडल लॉन्च किया था जिसे लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया गया। हाल फिलहाल में इस मॉडल की बढ़ती डिमांड को देखकर इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को और भी अपडेट किया गया है। 

आपको बता दे इस मॉडल में आपको 5000 mAh की शानदार बैटरी दी जा रही है। इसके अलावे इस मॉडल में आपको Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम भी दिया जा रहा है। अगर आप इस शानदार 5G फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और डिस्काउंट की जानकारी होनी चाहिए। 

Redmi Note 12 Pro Display 

कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस मॉडल में आपको स्क्रीन पर डॉल्बी विजन की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही इस मॉडल में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया जाएगा। इसके डिस्प्ले में आपको 1080 X 2400 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन और स्क्रीन सेफ्टी के लिए गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया जा रहा है। 

Must Read

मिल रही नई सुविधाए 

कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मॉडल में आपको तीन बेहतरीन कैमरे बैक पर दिए जा रहे हैं। सबसे पहले तो आपको 50 MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। उसके बाद आपको 8 MP और 2 MP के दो अन्य सपोर्ट कैमरे भी दिए जा रहे हैं। वहीं अगर हम बात करें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए तो आपको बता दे फ्रंट में आपको 16 MP का शानदार कैमरा भी दिया जाएगा। 

प्रोसेसर भी है धांसू

कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मॉडल में आपको MediaTek MT6877V Dimensity 10800 चिपसेट और ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा रहा है, जो Android 12 और MIUI 13 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 

कीमत भी है बजट में Redmi Note 12 Pro

भारत की सबसे बड़ी और विश्वसनीय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल पर आपको 21% की एक्स्ट्रा छूट दी जा रही है। अपने स्टोरेज की कीमत के अनुसार क्रमशः इनमें परिवर्तन देखने को मिल सकता है : ₹27,999, ₹29,999 और ₹32,999 है।