आपको जानकारी दे दें की Samsung Galaxy M55 5G को कंपनी लांच कर चुकी है। 28 मार्च को यह ब्राजील में लांच किया जा चुका है। हालांकि अब कंपनी ने भारत में इसका लांच टीज जारी कर दिया है और इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस को भी रिवील कर दिया गया है। जिससे इस फोन के बारे में कुछ जानकारी मिलती है। बता दें की इस फोन की प्राइसिंग भी लीक हो चुकी है। यह एक बजट डिवाइस होने वाली है। आइये अब आपको इन सभी चीजों के आधार पर इस फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

भारत में जल्दी होगा लांच

बता दें की Samsung Galaxy M55 5G भारत में लांच होने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है की यह भारत में जल्दी ही लांच किया जाएगा। भारत में कंपनी ने इसका लॉन्च टीज जारी कर दिया है। बताया जा रहा है की इसमें Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसका लुक भी काफी आकर्षक है। लांच टीज में इसका कलर, रियर डिजाइन और साइड व्यू देखा जा सकता है हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लांचिंग डेट के बारे में जानकारी नहीं दी है। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने इसकी कीमत को लेकर डिटेल्स शेयर की हैं। जिसके अनुसार इस फोन का 8GB+128GB वेरिएंट 26,999 रुपये का बताया जा रहा है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट के दाम 29,999 बताये जा रहें हैं जब की इसका टॉप वेरिएंट 12GB+256GB की कीमत 32,999 बताई गई है।

जबरदस्त हैं फीचर्स

Samsung Galaxy M55 5G के ब्राजील मॉडल की बात करें तो इसमें 6.7 इंच AMOLED Plus डिस्प्ले दी हुई है। डिस्प्ले में ही पंचहोल डिजाइन दिया गया है। यह एक फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला पैनल है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ में आता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा भी इसमें आपको दी गई है। 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसकी डिस्प्ले में दी हुई है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट दिया हुआ है। 8GB रैम है और 256GB स्टोरेज इसमें आपको दी जाती है। इसकी मोटाई 7.8mm है और वजन 180 ग्राम है।

धांसू हैं कैमरा फीचर्स

इस फोन के कैमरा फीचर्स भी जबरदस्त हैं। बता दें की इसमें तीन कैमरे दिए हुए हैं। इसमें प्राथमिक कैमरा 50 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी जाती है। यह फोन IP67 रेटेड है अतः यह डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट है।