हरियाणा की जान और शान सपना चौधरी का उनके प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश में हर कोई दीवाना है। उनके काम और जज्बे की सराहना विदेशों में भी की गई है। उनके गानों पर आज देश के बच्चों से लेकर बूढ़े भी डांस करते नजर आते हैं। बता दें कि सपना चौधरी के रागिनी के वीडियो के लोग खूब दीवाने हैं। उन्होंने अपना एक रागिनी वीडियो अपने ‘सपना एंटरटेनमेंट’ नाम का एक चैनल पर अपलोड किया था, जिसने खूब धमाल मचाया था।

सपना चौधरी ने अपने इस वीडियो में हरियाणवी गाने “मैं तेरी नचाई नाचू” गाने पर खूब ठुमके लगाते हुए डांस किया था। उनका यह वीडियो राजस्थान का है। राजस्थान में भी हरियाणा की तरह रागिनी को खूब पसंद किया जाता है। सपना के इस गाने पर डांस ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। सपना ने राजस्थान के झुंझुनू के गांव गुढ़ा गोडजी में इस गाने पर परफॉर्म किया था और उनको देखने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हो गया था। उन्होंने इस परफॉमेंस के लिए ग्रीन और ब्लैक कलर का सलवार सूट पहना था, जिसमे वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

sapna choudhary video

सपना के इस गाने पर डांस के लोग वहां दीवाने हो गए थे, कुछ लोग तो उनके साथ डांस करने और सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर चढ़ गए थे। लोगों को रोकना बहुत मुश्किल हो रहा था। सपना ने जिस गाने “मैं तेरी नचाई नाचूं “ को हरियाणवी सिंगर राज मावर ने गाया था। उनका यह गाना हरियाणा में सुपर डुपर हिट हुआ था। और इस पर सपना का डांस बेहद शानदार था। सपना चौधरी ने अब तक कई बेहतरीन परफॉमेंस दी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुवात बहुत छोटी उम्र से कर दी थी, लेकिन आज कई साल हो जाने के बाद भी लोग उनके डांस के दीवाने हैं।

यहां देखें: Clicck for Video