Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessये हैं भारत के सबसे 10 जहरीले सांप, एक बूंद जहर से...

ये हैं भारत के सबसे 10 जहरीले सांप, एक बूंद जहर से हो जाती है इंसान की मौत

भारत के अंधेरे घने जंगल में कई तरह के विशाल सांपों, बिच्छुओं और जहरीली मकड़ियों पाये जाते हैं। भारत में कई तरह के घातक जानवरों की भरमार है। हमारे देश में सांपों की 270 प्रजातियों में 60 सबसे ज्यादा जहरीले होते हैं। इस लिस्ट में किंग कोबरा सांप भी शामिल है, जो दुनिया का सबसे घातक सांप कहलाता है। तो आइए आपको भारत के 10 सबसे ज्यादा जहरीले सांपों के बारे में विस्तार से बताते हैं…

- Advertisement -

1. किंग कोबरा: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा और विषैला सांप है। यह सांप जमीन से 2 मीटर ऊपर अपना सिर उठा सकता है। यह सांप दूसरे सांपो के लिए भी खतरनाक है क्योंकि यह अन्य सांपों को भी खा जाता है। इसके पसंदीदा शिकार गैर विषैले रैट स्नेक, अन्य कोबरा, करैत और छोटे अजगर हैं।

2. इंडियन कोबरा: आपको बता दें इंडियन किंग कोबरा को भी भारत को विषैला सांप पाया जाता है। इस सांप की लंबाई 4 से 7 फीट होती है और यह लगभग हर क्षेत्र में पाया जाता है।

- Advertisement -

3. रसेल वाइपर: यह सांप भारत में किसी भी अन्य सांप की तुलना में अधिक लोगों को मार सकता है। यह सांप देश के सभी इलाकों में पाया जाता है, और यह सांप हमला करने पर तेज आवाज करता है। बता दें कि यह जो न्यूरोटॉक्सिन जारी करता है वह एक हेमोटॉक्सिन है जो किसी भी प्रजाति के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। इसके काटने के बाद व्यक्ति के अंदर आंतरिक रक्तस्राव, भारी दर्द और मस्तिष्क में रक्तस्राव होने लगता है जिससे उसकी मौत हो जाती है।

4. सॉ स्केल्ड वाइपर: इस प्रजाति के सांपों की आंखे बड़ी और सिर गर्दन से चौड़ा होता है। इसके अलावा इस सांप का शरीर काफी गठीला होता है। बता दें कि सांप रेतीले क्षेत्रों, चट्टानी आवासों, नरम मिट्टी और झाड़ीदार भूमि में पाया जाता है।

5. इंडियन कैरत: बता दें कि इस इंडियन कैरत सांप इतना जहरीला होता है कि एक साथ कम से कम 30 लोगों को एक साथ मार सकता है। इस प्रजाति के सांप ज्यादातर रात को ही हमला करते हैं।

6. पिट वाइपर: दक्षिण-पश्चिम भारत में मालाबार पिट या रॉक वाइपर देश के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। ये सांप रात में सक्रिय होते हैं और सुबह जल्दी शिकार करते हैं।

7. बैम्बू पिट वाइपर: ये सांप भारत के सबसे ज्यादा खतरनाक सांपों में से एक है, जिसको बांस या भारतीय ग्रीन पिट वाइपर भी कहते हैं। बता दें कि सांप दक्षिण भारत में पश्चिमी घाट के पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है और इसमें जहरीले डंक के अलावा हीट सेंसिंग सिस्टम भी पाया जाता है।

8. हम्प नोज्ड पिट वाइपर: बता दें कि हंप-नोज्ड पिट वाइपर भारत में आम प्रजातियों में से एक है, और यह सांप सुबह और रात में अत्यधिक सक्रिय रहते हैं। इस सांप के कारण यह दक्षिण भारत में कई लोगों की मौत हो चुकी है।

9. अंडमान पिट वाइपर: यह सांप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की एक विषैली प्रजाति है। जो कि आमतौर पर मैंग्रोव पिट वाइपर, शोर पिट वाइपर और पर्पल-स्पॉटेड पिट वाइपर के नाम से जाना जाता है और यह बेहद जहरीले होते हैं।

10. बैंडेड करैत: करैत सांपों की सबसे बड़ी प्रजातियों में से एक बैंडेड करैत सांप है। यह करैत की अन्य प्रजातियों में समुद्री करैत दुनिया और भारत में अत्यधिक जहरीला सांप है।

 

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular