Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessसाल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है होली पर, जानें...

साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है होली पर, जानें क्या है सूतक काल का समय

First Chandra Grahan-On Holi: होली हमारे देश का ऐसा पर्व है जिसे लगभग सभी लोग मनाते हैं. इसे लोग बहुत ही धूम-धाम से मनाते है. इस दिन ज्यादातर घरों में पुआ पकवान बनता है. लेकिन इस बार की होली कुछ अलग होने वाली है. जी हाँ इस बार की होली में रंग, खुशी, उल्‍लास, भाईचारे के पर्व होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है.

- Advertisement -

इस बार साल 2024 का सबसे पहला चंद्र ग्रहण फाल्‍गुन पूर्णिमा में लगने वाला है. जी हाँ इस बार फाल्‍गुन पूर्णिमा की रात को ही होलिका दहन किया जाता है. दरअसल ये पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है. लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण के वजह से लोगों के मन में सोच रहे हैं की होलिका दहन मनाया जाएगा या नहीं.

पहला चंद्र ग्रहण

आपकी जानकारी के लिए बता दे इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगने वाला है. असल में ये चंद्र ग्रहण सुबह 10:24 बजे शुरू होगा और दोपहर 03:01 बजे खत्म होगा. दरअसल चंद्र ग्रहण वाले दिन चंद्रोदय का समय शाम को 06:44 बजे है. यही नही चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरू होता है. इस दौरान मंदिरों के पट भी बंद रहता हैं. ये चंद्र ग्रहण दिन में होने के कारण भारत में नजर नहीं आने वाला है.

- Advertisement -

ये चंद्र ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, हॉलैंड, बेल्जियम, नार्वे, स्विट्जरलैंड, इटली, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के हिस्सों में नजर आने वाला है.

होलिका दहन

अब ये बात तो हम सब जानते हैं की चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है और ना ही इसका सूतक काल मान्‍य होने वाला है. यही कारण है की होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण का कोई असर नहीं पड़ने वाला है. ऐसे में होलिका दहन पर इसका कोई असर नहीं होगा.

- Advertisement -
Anjali Kumari
Anjali Kumarihttps://www.tazahindisamachar.com/
12वीं पास करने के बाद से ही एक अलग पहचान बनाने जूनून सवार हुआ। इसके बाद जर्नलिज्म की राह चुनना ही बेहतर विकल्प लगा। जर्नलिज्म की पढ़ाई Isomes से करने के बाद News24 से इंटर्न किया। 2022 में एक अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर काम का अनुभव मुझे tazahindisamachar.com पर ले आया। यहां मैं सभी बीट पर पाठकों को ध्यान में रखते हुए स्टोरी कवर कर रही हूँ। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि में लेटेस्ट अपडेट और रिसर्च स्टोरी अपने पाठकों तक पहुंचाऊं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular