भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां का चुनाव भी काफी दिलचस्प होता है। पार्टी और नेतागणों की और से बड़े बड़े वायदे किये जाते हैं और चुनाव के दौरान होने वाली बयानबाजी के लोग काफी मजे भी लेते दिखाई पड़ते हैं। चुनाव की बातें चाय की दुकान से लेकर बड़ी बड़ी सभाओं में चर्चा का विषय बन जाती हैं।

कुल मिलाकर चुनाव का समय आते ही मार्केट रंगीन हो जाता है लेकिन इन सभी के दिलचस्प है यहां की सियासी पार्टियों के नाम। आपको बता दें की भारत में इंडियन लवर्स पार्टी, इंडियन बिलीवर्स पार्टी, इंडियन मानुष पार्टी, नेशनल टाइगर पार्टी, पिरामिड पार्टी ऑफ इंडिया जैसे कई सियासी दल हैं। आपने शायद ही ये नाम पहले सुने होंगे, आइये अब आपको बताते हैं की इन दिलचस्प नामों वाली ये पार्टियां आखिर किस किस राज्य से हैं।

क्या होती हैं RUPP पार्टियां

आपको बता दें की रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों को ही RUPP पार्टियां कहा जाता है। भारत में इस प्रकार की पार्टियों की काफी भरमार हैं। चुनाव आयोग का डेटा बताता है की भारत में मई 2022 तक 2,796 RUPP थीं। इन पार्टियों के साथ में सबसे बड़ी दिक्कत यह होती है की इनमें से ज्यादातर पार्टियां चुनाव नहीं लड़ पाती है और यदि कुछ पार्टियां चुनाव लड़ती भी हैं तो ये एक या दो चुनावों में सिमट जाती हैं।

पार्टियों के दिलचस्प नाम और राज्य

  • आपको बता दें की तमिलनाडु से इंडियन लवर्स पार्टी है।
  • तेलंगाना से इंडियन बिलीवर्स पार्टी है।
  • पश्चिम बंगाल से इंडियन मानुष पार्टी है।
  • बिहार से नेशनल टाइगर पार्टी है।
  • महाराष्ट्र से वीरों की वीर इंडियन पार्टी है।
  • ओड़िशा से सोशलिस्ट वर्क्स पार्टी है।
  • गुजरात से राइट टू रिकॉल पार्टी है।
  • हरियाणा से आरक्षण विरोधी पार्टी है।
  • उत्तर प्रदेश से आपकी अपनी पार्टी है।
  • इन सभी के अलावा भारत में सबसे अच्छी पार्टी, ट्वेंटी-ट्वेंटी पार्टी और हाईटेक पार्टी जैसे नामों की भी पार्टियां हैं।