Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessसर्दियों के मौसम में घी में रोस्ट मखाने का सेवन करने से...

सर्दियों के मौसम में घी में रोस्ट मखाने का सेवन करने से होते है अनगिनत फायदे, लिवर को साफ करने में करता है मदद

नई दिल्ली: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ड्राई फ्रूट का सेवन करना काफी जरूरी होता है। जिसमें इन ड्राई फ्रूट में सबसे ज्यादा सेहतमंद  मखाना को माना जाता है। कमल के बीज से तैयार मखाना बिहार के एक विशेष स्थान में पाया जाता है। इसे ठंड के मौसम में खाने सबसे अच्छा माना गया है। मखाने को खाने के लिए घी में रोस्ट करके खाने से उसकी गुणवत्ता और बढ़ जाती है।

- Advertisement -

मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे या तो सूखा खाया जाता है, या इसकी अलग से सब्जी भी बना कर खाई जा सकती है। मखाने का उपयोग दूसरे डिशेज में भी किया जाता है, जैसे लड्डू बनाने में हलवा बनाने में या फिर घी के लड्डुओं में ये उसकी  गुणवत्ता को और बढ़ा देते हैं। सादा मखाने की जगह यदि मखाने को घी में रोस्ट करके खाएं तो गुणवत्ता के साथ इसका स्वाद भी काफी अच्छा हो जाता है। इसके उपयोग से मखाना क्रंची और क्रिस्पी हो जाता है जो उसके स्वाद को और बढ़ा देता है।

यदि मखाने को घी में भून कर रखा जाए तो ये लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। इसके अलावा घी में भूनने से इसकी गुणवत्ता और बढ़ जाती है। मखाना घी में भूने जाने से घी के फायदेमंद तत्व भी मखाने में समा जाते हैं जिससे ये और भी सेहतमंद बन जाता है। इसी लिए आयुर्वेद के जानकार मखाने को घी में भून कर खाने की सलाह देते हैं।

- Advertisement -

घी में स्वस्थ रखने वाले फैट होते हैं जो इंसानों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसी लिए यदि मखाना को घी में रोस्ट करके खाया जाए तो उसका स्वाद तो बेहतर होगा ही साथ ही ये मखाना स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद हो जाता है। और यदि इस मखाने को ठंड के दिनों में खाया जाए तो और भी फायदा करता है।

जानकार बताते हैं यदि मखाना को घी में रोस्ट करके खाया जाए तो घी में मौजूद हेल्दी फैट शरीर को सुडौल और मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा ऐसा मखाना खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। तो आगे जब भी आप मखाना खाना चाहते हैं तो आपके लिए घी में रोस्ट करके खाना ही सबसे सही माना जाएगा।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular