Lucky Plant: बहुत कम लोग जानते हैं कि हमारे घर में लगाए गए फूल, फल आदि के पौधे या सजावटी पेड़ भी हमारा भाग्य बदलने की ताकत रखते हैं। एक गलत पौधा लगाना आपके पूरे घर को चौपट कर सकता है और एक शुभ फलदायी पौधा लगाना आपकी सभी समस्याओं को चुटकी बजाते हल कर सकता है। इस पोस्ट में आपको ऐसे ही कुछ प्लान्ट्स के बारे में बताया जाएगा जिनकी सहायता से आप अपना भाग्य बदल सकेंगे।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को शुभ माना जाता है, यही कारण है कि आज हर हिंदू के घर में तुलसी का पौधा मिल जाएगा। परन्तु बहुत से लोग यह नहीं जानते कि इस पौधे को कहां लगाना चाहिए, जिसका नतीजा यह होता है कि उनकी अच्छी-भली किस्मत भी निष्फल हो जाती है और उन्हें कष्टों का सामना करना पड़ता है। तुलसी के पौधे को सदैव घर के ईशान कोण (नॉर्थ-ईस्ट दिशा) में लगाना चाहिए। यहां पर यह पौधा व्यक्ति को सफलता की ऊंचाईयों तक ले जाता है। परन्तु इस पौधे को यदि अग्नि कोण (ईस्ट-साउथ दिशा) में लगाने पर यह व्यक्ति का नुकसान करने लगता है। अतः इस बात का ध्यान रखते हुए इसे सही दिशा में ही रखें।

अशोक का पेड़

घर में अशोक का पेड़ होना शुभ माना गया है परन्तु इसकी ऊंचाई अधिक नहीं होनी चाहिए और यदि पेड़ की ऊंचाई अधिक है तो उसे घर से बाहर कुछ दूरी पर लगाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर उस घऱ में रहने वाले लोगों के भाग्य पर इसका असर पड़ता है और आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

मनीप्लांट

कहा जाता है कि घर में मनीप्लांट का पौधा होने से समृद्धि आती है परन्तु इस प्लांट को साफ-सुथरे स्थान पर और तुलसी तथा केले के पेड़ के पास में लगाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया जाए तो यह पौधा फायदे की जगह नुकसान भी दे सकता है। अतः इससे बचना चाहिए।

केले का पेड़

हिंदू घरों में केले का पेड़ भी अनिवार्य रूप से लगाया जाता है। तुलसी के पौधे की ही भांति इसे भी शुभ दिशा में लगाना चाहिए, अन्यथा यह सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल देता है।

घर में पौधों को रखने के स्थान पर रखें ये सावधानी

घर में तुलसी, केला, मनीप्लांट, अशोक, नीम, आम आदि के पेड़ होने पर आपको कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। कभी भी इन पेड़ों के आस-पास गंदगी न करें। इन पेड़ों को नियमित रूप से पानी दें और इन पेड़ों के पास किसी भी तरह के कंटीले पौधे यथा कैक्टस को न उगाएं।
Vastu tips,