प्रकृति में अनेक प्रकार के जीव जंतु देखने को मिलते हैं। जो अपनी ख़ूबसूरती से किसी का भी मन मोह लेते हैं। यदि बात पक्षियों की करें तो इनमें भी काफी सुंदर और खूबसूरत पक्षी देखने को मिलते हैं। हालांकि प्रत्येक पक्षी का अपना अलग स्वभाव होता है। कोई पक्षी शांत स्वभाव का होता है तो कोई काफी चुलबुला होता है। इसी आपको एक अनोखे पक्षी के बारे में बता रहें हैं। यह काफी खूबसूरत तो होता ही है लेकिन यह खतरनाक भी होता है। इसका नाम “सेक्रेटरी बर्ड” है।

करते हैं सांपो का शिकार

जानकारी दे दें की यह दुनिया का सबसे लंबा रैप्टर पक्षी है। शिकार के मामले में यह काफी खतरनाक माना जाता है। यह खतरनाक सांपो का शिकार करना काफी पसंद करता है। इसी कारण इसको “किलर क्वीन” नाम भी दिया गया है। यह पक्षी सांपो का शिकार काफी चालाकी से करता है। आपको बता दें की यह पक्षी अफ्रिका के उन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पाया जाता है। जहां पर सांप काफी ज्यादा होते हैं।

अधिकांश यह पक्षी हरे भरे क्षेत्रों में पाया जाता है। हालांकि यह पक्षी उड़ान भरने में काफी अच्छे होते हैं लेकिन ये जमीन पर रहना ज्यादा पसंद करते हैं और जमीन पर ही शिकार करते हैं। सेक्रेटरी बर्ड नामक ये पक्षी बबूल के पेड़ पर अपना घोसला बनाते हैं और पेड़ के ऊपर ही निवास करते हैं। इन पक्षियों का जीवनकाल काफी ज्यादा नहीं होता है, ये सिर्फ 10 से 15 साल तक ही जी पाते हैं।

इंसान के बराबर होता है आकार

आपको जानकर हैरानी होगी की सेक्रेटरी बर्ड नामक इस पक्षी का आकार काफी बड़ा होता है। बता दें की इसकी ऊंचाई 4.1 से 4.9 फीट होती है। इसके पंखों का फैलाव 6.9 फीट का होता है। इसका वजन 5 से 9.4 पाउंड तक होता है। इसके अलावा किसी भी शिकारी पक्षी की तुलना में इसके पैर काफी बड़े होते हैं। ये पक्षी सांपो के अलावा चूहे, छपकली तथा अन्य कीड़े मकोड़ों को भी खूब चाव के साथ खाते हैं।