नई दिल्ली। आज के समय में दूध का व्यवसाय काफी तेजी से फल फूल रहा है। क्योकि दूध के रेट इन दिनों आसमान को छू रहे है। और दूध लोगों की जिंदगी का एक अहम जरिया बन चुका है। जिसके चलते मंहगा दूध लेना भी लोगों की एक मजबूरी हन चुकी है। यदि आप पशिपालन के व्यवसाय को करके दूध का उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसी नस्ल की भैंस के बारे में बता रहे है जिसको पालने से आपको दूध का भरमार मिलेगा।

यह भैंस आपको दूध देने के साथ तगड़ी आमदनी भी कराती है। आइये जानते है इस भैंस की नस्ल के बारे में..

मुर्रा नस्ल की भैंस

आज हम आपको मुर्रा नस्ल की भैंस के बारे में बता रहे हैं। जिसका दूध काफी गाढ़ा होने के साथ काफी पौष्टिक होता है। इसके दूध में वसा की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसका सेवन करने वाला व्यक्ति जल्दी ही हष्टपुष्ठ बन जाता है। बच्चों तथा रोगियों के लिए मुर्रा नस्ल की भैंस का दूध काफी फायदेमंद माना गया है। आइये अब आपको मुर्रा नस्ल की भैंस की पहचान के बारे में बताते हैं।

ऐसे करें पहचान

मुर्रा नस्ल की भैंस अन्य भैंस के मुकाबले काफी अलग होती है। इसका रंग काला तथा चमकदार होता है। इसके सींग जलेबी की तरह घुमावदार होती हैं। इसकी आयु 26 वर्ष की होती है हरियाणा में इसको “काला सोना” कहकर बुलाते है।

यदि आप भी दूध का व्यवसाय से अच्छी खासी कमाई करना चाहते हैं तो आपको मुर्रा नस्ल की भैंस का पालन अवश्य करना चाहिए। इसका दूध से आप लाखो की कमी कर सकते हैं।

जान लें कीमत

यह भैंस ज्यादातर हरियाणा के रोहतक, हिसार, जिन्द व करनाल जिले के अलावा दिल्ली व पंजाब में काफी संख्या में पाई जाती है। विदेशो में यह इटली, बल्गेरिया, मिस्र आदि देशों में पाई जाती है। तो बता दें की मुर्रा भैंस की कीमत 60 हजार से 2 लाख रुपये के बीच होती है। यह एक दिन में आपको 15 से 20 लीटर तक दूध दे सकती है।