नई दिल्ली। खेती के साथ हरियाणा में दूध का व्यवसाय भी काफी फल फूल रही है। जहां हर क किसान के घर में डेरी फॉर्म देखा जा सकता है। यही पर सबसे ज्यादा दूध होने का सबसे बड़ा कारण है कि इस जगह के लोग देसी गाय भैंस से ज्यादा अच्छी नस्ल के पशुओं का पालना ज्यादा पसंद करते है। यदि आप पशुपालन के व्यवसाय से अच्छी खासी कमाई करना चाहते है तो आज हम आपको ऐसी ही नस्ल की भैंस के बारे में बता रहे है जिसको पालने से आपको दूध के साथ अच्छी खासी आमदनी भी होने लगेगी। आइये जानते है इस भैंस की नस्ल के बारे में..

मुर्रा नस्ल की भैंस

आज हम आपको हरियाणा में मिलने वाली मुर्रा नस्ल की भैंस के बारे में बता रहे हैं। जिसका दूध काफी गाढ़ा होने के साथ काफी पौष्टिक होता है। इसके दूध में वसा की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसका सेवन करने वाला व्यक्ति काफी हष्टपुष्ठ रहता है। बच्चों तथा बीमार लोगों के लिए मुर्रा नस्ल की भैंस का दूध काफी फायदेमंद माना गया है। आइये अब आपको मुर्रा नस्ल की भैंस की पहचान के बारे में बताते हैं।

मुर्रा भैंस की पहचान

मुर्रा नस्ल की भैंस देसी भैंस के मुकाबले काफी अलग दिखती है। इसका रंग काफी काला और चमकदार होता है। इसकी सींग जलेबी की तरह घुमावदार होती हैं। इसकी आयु 26 वर्ष की होती है हरियाणा में इसको “काला सोना” नाम से जानते है।

यदि आप इस भैंस को पालकर व्यवसाय करना चाहते है तो इससे आपको महिने भर में अच्छी खासी कमाई होना शुरू हो जाएगी। इसलिए आपको मुर्रा नस्ल की भैंस का पालन अवश्य करना चाहिए। इसका दूध से आप लाखो की कमाई कर सकते हैं।

जान लें कीमत

यह भैंस ज्यादातर हरियाणा के रोहतक, हिसार, जिन्द व करनाल जिले मे पाई जाती है। इसका चलन अब विदेशो में भी होने लगा है। मुर्रा भैंस 60 हजार से 2 लाख रुपये के बीच मिलती है। यह एक दिन में आपको 15 से 20 लीटर तक दूध दे सकती है।