Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessकुछ ही दिन लखपति बना देती है यह फसल, 1 बीघा में...

कुछ ही दिन लखपति बना देती है यह फसल, 1 बीघा में मिलेगा 70 लाख रुपये का लाभ, जान लें पूरी डिटेल

हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है। यहां पर अधिकांश लोग खेती-किसानी करते हैं। यदि आप भी खेती करते हैं या खेती से अच्छा मुनाफ़ा कमाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको एक ऐसी फसल के बारे में बता रहें हैं। जिससे आप प्रति बीघा 70 लाख रुपये का मुनाफ़ा कमा सकते हैं। इस प्रकार की फसलों के बारे में काफी कम किसान जानते हैं। आज हम आपको अगरवुड की खेती की पूरी जानकारी यहां उपलब्ध करा रहें हैं। जो आपको कुछ ही दिन में लखपति बना देगी।

- Advertisement -

अगरवुड की खेती की प्रक्रिया

इस फसल की खेती करने के लिए आपको सबसे पहले सावधानी से खेत को तैयार करना चाहिए। आपके खेत की क्षमता तथा ऊर्जा इस फसल के अनुरूप होनी चाहिए। आपके खेत में पर्याप्त जल की व्यवस्था होनी चाहिए। यह खेती अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में ज्यादा की जाती है। इस खेती के लिए कुशल जल प्रावधान वाली पथरीली जमीन भी उपयुक्त होती है। खेत कि मिट्टी का पीएच स्तर 6.5 से 7.5 होना चाहिए। इसके अलावा तापमान आदर्श रूप से 25 से 40 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।

अगरवुड के पौधे के खेत में रोपड़ की बात करें तो आप एक बीधा में 134 पौधे लगा सकते हैं। आपको बता दें कि अगरवुड के पौधे को परिपक्व होने में 7 से 8 वर्ष का समय लगता है। एक बार जब यह पौधे परिपक्व हो जाते हैं तो पौधे के तने में छेद कर दिए जाते हैं। इसके बाद में इंजेक्शन के माध्यम से पौधे में संक्रमण फैलाया जाता है। यह संक्रमण सुगन्धित लकड़ी के उत्पादन को उत्तेजित करता है। इस लकड़ी की बाजार में अत्यधिक मांग है। इस पौधे से निकाली गई लकड़ी को इत्र और सुगंधित उत्पाद निर्माण में उपयोग किया जाता है।

- Advertisement -

अगरवुड की खेती से कमाई

आपको बता दें कि अगरवुड की खेती से होने वाला लाभ उत्पादित लकड़ी पर निर्भर करता है। प्रति पौधा 1 किलो ग्राम के अनुमानित वजन साथ 134 पौधे वाले एक बीघा खेत में 134 किलोग्राम लकड़ी प्राप्त होती है। आपको बता दें कि बाजार में एक किलोग्राम अगरवुड की लकड़ी की कीमत 100,000 रुपये है। यदि आपका पौधा आधा किलोग्राम का भी है तो आपका अनुमानित लाभ 70 लाख रुपये तक पहुँच जाता है। 1 किलो वाले पौधे से आपकी कमाई लगभग 1 करोड़ 34 लाख रुपये बनती है। इस हिसाब से यह एक वर्ष में लगभग 7 लाख रुपये प्रति बीघा होती है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular