वर्तमान समय में बहुत से लोग अतिरिक्त इनकम के लिए गाय-भैंस, बकरी या मुर्गा पालन कर रहें हैं और जो कर रहें हैं। उन्हें काफी अच्छी इनकम भी हो रही है। यदि आप भी घर बैठे तगड़ी इनकम करना चाहते हैं तो आज हम आपको मुर्गे की एक ऐसी खास नस्ल के बारे में बता रहें हैं। जो आपको घर बैठे लखपति बना देगी।

आपको जानकारी दे दने की इस नस्ल का नाम कड़कनाथ है। आमतौर पर इस नस्ल के मुर्गे को कड़कनाथ मुर्गा कहा जाता है। इसकी डिमांड काफी ज्यादा है। इसी कारण कड़कनाथ मुर्गे का पालन जो भी करता है वह फायदे में ही रहता है। आइये अब आपको कड़कनाथ मुर्गे के पालन तथा आने वाले खर्च आदि के बारे में विस्तार से बताते हैं।

स्थान का चुनाव

आपको यदि कड़कनाथ मुर्गे का पालन करना है तो ऐसे स्थान का चुनाव करना होगा। जहां पर अधिक भीड़भाड़ तथा शोरशराबा न हो। मान लें आप 50 कड़कनाथ मुर्गो से व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं तो आपको मात्र 50 स्क्वॉयर फीट स्थान चाहिए होता है। यदि मुर्गो को पलने का स्थान खेतो के पास हो तो ज्यादा अच्छा होगा क्योकि अधिकांश मुर्गे अपना भोजन खेत से भी प्राप्त कर लेनेगे और आप पर ज्यादा बोझ नहीं आएगा। मुर्गे के लिए आपको शेड को खुले स्थान पर जालीदार दीवारों के साथ बनाना चाहिए ताकी हवा आरपार हो सके। शेड की छत को आप सीमेंट की चादर से बनाये तथा रात में लाइट का पूरा इंतजाम रखें।

कड़कनाथ मुर्गे का आहार

कड़कनाथ मुर्गे के लिए आप चावल का चोकर, मकई का चोकर तथा सरसों की खल का इंतजाम कर सकते हैं। इन चीजों को यह मुर्गा काफी चाव के साथ में खाता है। इन सभी चीजों का मिश्रित आहार भी आपको बाजार में काफी सस्ते में मिल जाता है। अतः आप उसको लाकर भी कड़कनाथ मुर्गों को भोजन ें दे सकते हैं।

कितना आएगा खर्च

आपके पास स्थान और शेड है तो आपका खर्च ज्यादा नहीं आएगा। यदि आप 50 चूजों के साथ कड़कनाथ मुर्गे का व्यवसाय करते हैं तो आपको 50 हजार रुपये का बजट लेकर चलना चाहिए। इसके अलावा आहार के लिए आपको 15 हजार रुपये का बजट लेकर चलना होगा। इसके अलावा चूजे खरीदने में आपको 10 हजार रुपये का निवेश करना होगा। इतने बजट में से शुरू हो जाता है।

कितनी होगी कमाई

आपको बता दें की कड़कनाथ मुर्गे तथा इसकी मुर्गी के अंडे काफी ज्यादा महंगे बिकते हैं। अतः आप यदि इस कार्य को करते हैं तो आपको बड़ा वाला फायदा होगा। जानकारी के लिए बता दें की वर्तमान समय में कड़कनाथ मुर्गे की कीमत 3 हजार रुपये है। इसके अंडे बेचकर भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। बता दें की इसके एक अंडे की कीमत बाजार में 30 रुपये की है। अतः आप अनुमान लगा सकते हैं की इस व्यवसाय को करके आप कितनी ज्यादा कमाई कर सकते हैं।