Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessइस नस्ल की बकरी से 6 महीनों में कमाएं लाखों रूपए, इस...

इस नस्ल की बकरी से 6 महीनों में कमाएं लाखों रूपए, इस तरह से करें बकरी पालन

बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय है जो न केवल आपको आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाता है, बल्कि आपके परिवार को भोजन, शिक्षा, और स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम विकल्प प्रदान करता है।

- Advertisement -

बकरियों का पालन करना लोगों के लिए सामान्य गाय पालन के मुकाबले कम लागत में होता है और इनकी चारा खपत भी कम होती है। तो वही बकरियों की प्रजनन दर उच्च होती है, जिससे आपको ज्यादा उत्पादन मिलता है।

बकरियों का दूध और मांस मानवों के लिए उत्कृष्ट पोषण स्त्रोत होता है, इसलिए इनकी डिमांड काफी ज्यादा होती है। बकरियों की विकसित जातियों का चयन करके आप सांख्यिकीय उत्पादन को बढ़ा सकते हैं, जिससे आपकी लाभकारी उत्पादन की मात्रा और गुणवत्ता बढ़ती है।

- Advertisement -

आज के समय में लोग पशुपालन व्यवसाय को बड़े स्तर पर करने लगे हैं। काफी लोग इस व्यवसाय को करके काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। लोग इस व्यवसाय के अंतर्गत गाय, भैंस, बकरी आदि को पालते हैं। आज इस लेख में आपको बकरी पालन के बारे में बताने जा रहे हैं।

आज हम आपको बकरी की एक ऐसी नस्ल के बारे में बताने दे रहें हैं। जिसका पालन करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस नस्ल की बकरी की डिमांड भी आजकल काफी ज्यादा बनी हुई है। तो चलिए अब आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

सिरोही नस्ल की बकरी
इस समय सिरोही नस्ल की बकरी की डिमांड काफी बढ़ी हुई है। यह आपको काफी मात्रा में दूध देती है। एक समय में यह आपको 750 ग्राम से 1 लीटर तक दूध दे सकती है। बकरी को पालने में आपको काफी कम खर्च आता है। इस समय में बकरी के दूध की डिमांड तथा इसके रेट काफी ज्यादा हैं अतः यदि आप सिरोही नस्ल की बकरी को पालते हैं तो आप काफी ज्यादा मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

सिरोही नस्ल की बकरी की पहचान
इस नस्ल की बकरी का रंग भूरा होता है और ये आकार में कुछ छोटी होती हैं। इसके शरीर पर भूरे रंग के धब्बे होते हैं और इनके कान थोड़े लंबे होते हैं। इनके बाल आकार में छोटे व कुछ मोटे होते हैं, तो वहीं इनके सींग मुड़े हुए होते हैं। इस नस्ल की मादा बकरी की लंबाई 62cm और नर बकरे की लंबाई 80 सेमी होती है।

कहां पाई जाती है सिरोही नस्ल की बकरी
इस नस्ल की बकरी राजस्थान, गुजरात व उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे ज्यादा पाई जाती है। इसके अलावा इस नस्ल की बकरियां अन्य कई राज्यों में भी मिल जाती हैं। इस बकरी को खट्टा, मीठा तथा कड़वा चारा खाना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है।

बकरी पालन कैसे करें
बकरी पालने करने के लिए सबसे पहले आपको उसके लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ आवास की व्यवस्था करनी चाहिए और उन्हें गर्मियों में ठंडक और सर्दियों में गरमी की सुरक्षा देने के लिए एक उचित शेल्टर की भी व्यवस्था करनी चाहिए। इसके अलावा उनके लिए उपयुक्त आहार की भी व्यवस्था करें, और इनके लिए घास, खाद्य और पानी का पर्याप्त संग्रहन करें। बकरी की सेहत का ख्याल करते हुए उनकी नियमित रूप से स्वास्थ्य जाँच कराएं।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular