Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaसर्जरी के दौरान मगरमच्छ के पेट से निकले 70 सिक्के, नजारा देख...

सर्जरी के दौरान मगरमच्छ के पेट से निकले 70 सिक्के, नजारा देख लोग हुए हैरान

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर इंसान के शरीर से कई तरह की चीजो के निकले की खबरे अक्सर देखने व सुनने को मिलती है। जिसे कभी सर्जरी दौरान इंसान के पेट से सोना निकलता है तो किसी के पेट से चाकू कैंची जैसी चीजें निकलते हुए देखने को मिलती है। लेकिन जानवरों के शरीर में भी ऐसा कुछ देखने को मिल जाए तो कुछ हैरान कर देने वाली बात होती है।

- Advertisement -

अमेरिका के एक चिड़ियाघर में ऐसा ही एक अजीबो-गरीब और हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला है। जो काफी हैरान कर देने वाला है। दरअसल, अमेरिका के एक चिड़ियाघर के ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ के पेट से एक, दो नहीं बल्कि 70 सिक्के निकाले गए हैं। बता दें कि ये मामला अमेरिका के Henry Doorly Zoo का है, जंहा एक मगरमच्छ ने पानी के अंदर रहते हुए कुछ सिक्कों को खा लिया था। जिसके बाद से उसे बहुत परेशानी हो रही थी।

मगरमच्छ के पेट में सिक्कों का खुलासा

चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों ने जब चिड़ियाघर में पले मगरमच्छ को परेशान होते देखा तो उसकी चिकित्सकों ने नियमित जांच की, तो डॉक्टर हैरान रह गए। मगरमच्छ के पेट में सिक्के पड़े होने की बात सामने आई।

- Advertisement -

वहां के डॉक्टर्स ने इस मगरमच्छ की सर्जरी करके उसके पेट से 70 सिक्कें बाहर निकाले, जिनकी कीमत 7 डॉलर बताई जा रही है। सर्जरी करने के बाद मगरमच्छ की हालात में काफी सुधार आ गया है। बता दें कि ल्यूसिस्टिक प्रजाति का यह मगरमच्छ सफेद रंग के होता हैं इन मगरमच्छों की आंखे गुलाबी रंग की होती हैं।

इस मगरमच्छ के पेट से सिक्कों को निकालने के बाद चिड़ियाघर जानवरों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गया है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular