देखा जाये तो टेलीविजन इंड्रस्टी में यह हफ्ता काफी रोमांचक ख़बरों से भरा रहा। ख़बरों के अनुसार एक्ट्रेस रागिनी खन्ना की एक सोशल मीडिया पोस्ट से काफी हंगामा मच गया तो दूसरी और आरती सिंह ने शादी के बाद अपनी पहली रसोई बनाई। वहीं दूसरी और भारती सिंह के बीमार होने की ख़बरों के भी चर्चे रहें। आइये अब हम आपको टेलीविजन इंड्रस्टी की ऐसी ही कुछ ख़ास ख़बरों के बारे में बताते हैं। जो इस समय हफ्ते काफी चर्चा में रहीं।

धर्म बदलने पर हंगामा

आपको बता दें की गोविंदा की भांजी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना ने फैंस के साथ कोलैबोरेट किया था। जिसके बाद में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया। जिसमें रागिनी खन्ना की तस्वीर को फोटोशॉप किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है की रागिनी खन्ना ईसाई बनी हुई हैं। इस वीडियो के आने के बाद रागिनी खन्ना के धर्म बदलने की बात सामने आने लगी, जब की जवाब में रागिनी ने कहा की वे कट्टर हिन्दू हैं।

भारती सिंह की हुई सर्जरी

बीते हफ्ते भारती सिंह को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्होंने अपने चैनल पर इसकी जानकारी दी थी। बताया गया था की उन्हें गॉल ब्लेडर में स्टोन की समस्या हो गई थी। जिसके कारण उन्हें काफी दर्द हो रहा था। फिलहाल उनकी सर्जरी हो चुकी है और वे घर आ चुकी हैं।

मनीषा के घर पहुंची फराह

बता दें की झलक दिखला जा 11 के दौरान फराह खान तथा मनीषा रानी के बीच एक ख़ास बांड बन गया था। हालांकि शो ख़त्म हो गया है लेकिन मनीषा और फराह के बीच यह बांड अभी भी देखा जा सकता है। इसी कारण फराह मनीषा के घर दावत पर पहुंची जहां मनीषा ने फराह को बिहारी स्टाइल में पकोड़े बनाकर खिलाये। बदले में तोहफे में मनीषा को गणेश जी की प्रतिमा दी।

आरती सिंह की पहली रसोई

गोविंदा की भांजी आरती सिंह का विवाह 25 अप्रैल को दीपक चौहान के साथ हुआ। अपने फैंस को आरती सिंह ने शादी के बाद नया अपडेट देते हुए शादी के बाद पहली रसोई की झलक दिखलाई। इस दौरान उन्होंने खीर या हलवे के स्थान पर आलू मटर की सब्जी बनाई।