आज के समय में काफी लोग दांतो के पीलेपन की समस्या से ग्रस्त हैं। इस प्रकार के लोग कई तरह के उपाय अपनाकर भी लाभ प्राप्त नहीं कर पाते हैं। अतः वे अपने दांतो को उनकी हालत पर ही छोड़ देते हैं। असल में दांतो के पीलेपन की समस्या यह दर्शाती है की आपकी ओरल हेल्थ अच्छी नहीं है। कई बार खराब फ़ूड हैबिट्स के चलते भी दांतो में पीलेपन की समस्या हो जाती है।

पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए कई बार लोग व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट ले लेते हैं लेकिन वह काफी महंगा बैठा है अतः आज हम आपको एक सस्ते और किफायती उपाय के बारे में आपको बता रहें हैं। जो आपके दांतो के पीलेपन की समस्या को मात्र 2 रुपये के खर्च में ही दूर कर देता है। आइये सबसे पहले आपको बताते हैं की दांतो में पीलेपन की समस्या आखिर होती क्यों है।

दांतो में पीलेपन की समस्या

आपको बता दें की दांतो में पीलेपन की समस्या आम समस्या नहीं है बल्कि इसके पीछे कई प्रकार की बीमारियां भी हो सकती हैं। जो आपके दांतो को खोखला कर देती हैं। कुछ गलत चीजों के सेवन तथा बीमारियों के कारण दांत पीले पड़ने लगते हैं। जो की खराब ओरल हेल्थ का संकेत है। आपको जानकारी दे दें की डेंटिनोजेनेसिस इम्परफेक्टा एक इसी प्रकार का डिसॉर्डर है, जिसमें दांतों का कलर बदलने लगता है और दांत पीले, भूरे या सलेटी रंग के होने लगते हैं।

इस बिमारी में दांत कमजोर भी होने लगते हैं और उनके टूटने का ख़तरा बढ़ जाता है। इसके अलावा जिंजीवाइटिस भी दांतो के पीलेपन का कारण हो सकता है। इसके अलावा लिवर की समस्या तथा कैल्शियम की कमी के कारण भी दांतों में पीलेपन की समस्या हो जाती है। आइये अब आपको दांतो के पीलेपन से छुटकारे का उपाय बताते हैं।

दांतों के पीलपन से छुटकारे का उपाय

आपको जानकारी दे दें की मात्र 2 रुपये का इनो आपको दांतो की पीलेपन की समस्या से आसानी से निजात दिला सकता है। इसके लिए आपको एक इनो का पैकेट लेना है तथा उसको कटोरी में निकाल लेना है। अब आपको इसमें एक छोटा चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट को तैयार करना है। इसके बाद में आपको इस पेस्ट से 3 से 5 मिनट तक दांतो पर ब्रश करना होता है। हफ्ते में 3 से 4 बार यदि आप ऐसा करते हैं तो आप दांतों के पीलेपन की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।