Vada Pav Recipe: मुंबई में वड़ा पाव काफी ज्यादा फेमस है, मुंबई के ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में वड़ा पाव खाना खूब पसंद करते हैं। यदि आप सुबह के नाश्ते में कोई स्वादिष्ट व्यंजन बनाना चाहते है, तो आप एक बार वड़ा पाव के रेसिपी को जरूर से Try कर सकते है। छोटे बच्चो से लेकर के बड़े तक सभी को वड़ा पाव काफी पसंद होता है। और आप वड़ा पाव को काफी आसानी से बना भी सकते है।

वड़ा पाव काफी आसान रेसिपी है, इसे आप काफी आसानी से आपके घर में बना सकते है। यदि आप बच्चो को ब्रेकफास्ट में कुछ अलग और टेस्टी खाना देना चाहते है, तो वड़ा पाव सबसे बेस्ट ऑप्शन है। चलिए वड़ा पाव को कैसे बनाते है के रेसिपी के बारे में जानते है।

वड़ा पाव बनाने की सामग्री

1 या 2 पैकेट वड़ा पाव (आपके घर के सदस्य के अनुसार)
5 से 6 उबले हुए आलू
अदरक पेस्ट
लहसुन पेस्ट
धनिया पत्ता
बारीक कटा हुआ प्याज
नमक (स्वाद अनुसार)
काली मिर्च पाउडर (हाफ चम्मच)
लाल मिच पावर (1 चम्मच)
हल्दी पाउडर (1 चम्मच)
बेसन (1½ कप)
रिफाइन तेल (वड़ा को तलने के लिए)

Vada Pav Recipe in hindi

वड़ा पाव बहुत ही आसान रेसिपी है, जिसे आप काफी आसानी से कुछ स्टेप्स को फॉलो करके बना सकते है। यदि वड़ा पाव बनाने के रेसिपी के बारे में बताएं, तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके वड़ा पाव बना सकते है –

वड़ा पाव (Vada Pav) बनाने के लिए सबसे पहले आपको वड़ा पाव के लिए हरे धनिये की चटनी और वड़ा तैयार करना होगा।

चटनी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर पर धनिया के पत्ते, ½ टुकड़ा अदरक, 3 लहसुन, और नींबू के रस, 1 चम्मच चीनी, 2 हरा मिर्च, और स्वाद अनुसार नमक को डाल कर पीस लेना होगा।

चटनी को बना लेने के बाद आपको वड़ा को बनाना होगा, जिसके लिए आपको सबसे पहले एक कड़ाई को गरम करना होगा।

कड़ाई गरम हो जाने के बाद आपको उस कड़ाई में बारीक कटे हुए प्याज को डाल देना होगा, उसके बाद आपको प्याज को सुनहरा होने तक अच्छे से पका लेना होगा।

प्याज को सुनहरा होने तक पका लेने के बाद, आपको अदरक लहसुन के पेस्ट को कड़ाई में डाल देना होगा। फिर आपको स्वाद अनुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर धनिया पाउडर, 1 कटे हुए टमाटर को डालकर कुछ देर तक टमाटर गल जाने तक पका लेना होगा।

उसके बाद आपको उबले हुए आलू को कड़ाई में डाल कर आलू को मसाले के साथ अच्छे से मिला लेना होगा। फिर आपको ऊपर से हरा धनिया डालना होगा और फिर आलू को Smash करके वड़ा बना लेना होगा।

अब आपको कड़ाई में 2 कप तेल को गर्म करना होगा, और उसके बाद आपको एक कटोरी में 3 कप बेसन और एक कप पानी और स्वाद अनुसार नमक को मिल लेने के बाद एक घोल तैयार कर लेना होगा।

कराई गर्म हो जाने के बाद आपको आलू का जो आपने वड़ा बनाए है, उसे बेसन के घोल में डाल कर कड़ाई में छोर देना होगा उसके बाद सुनहरा होने तक तल लेना होगा।

चटनी और वड़ा तैयार हो जाने के बाद आपको पाव के पैकेट में से पाव को निकालकर बीच में से काटना होगा, और फिर चटनी और बड़ा को डालकर बंद कर देना होगा।

तो इस तरीके से आप ऊपर बताएंगे सभी स्टेप्स को फॉलो करके काफी आसानी से आपके घर पर ही दुकान जैसा वड़ा पाव बना सकते हैं। वड़ा पाव की बात करें तो यह मुंबई की सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। आप इसे ब्रेकफास्ट या फिर शाम के नाश्ते में ट्राई कर सकते है।