Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessदेख लें White King Cobra, फुंफकार देख लोगों में मची भगदड़, वीडियो...

देख लें White King Cobra, फुंफकार देख लोगों में मची भगदड़, वीडियो हुआ वायरल

आपको पता होगा ही सांपो की कई तरह की प्रजातियां होती हैं। जिनके अनुसार ही उनके गुणधर्म भी अलग अलग होते हैं। कई प्रजातियों के सांप काफी जहरीले होते हैं तो कई अन्य प्रजातियों के सांप कम जहरीले या जहरीले नहीं होते हैं। पानी में पाए जाने वाले सांपो को बेहद कम जहरीला माना जाता है।

- Advertisement -

लेकिन किंग कोबरा जैसे सांपो को काफी ज्यादा जहरीले सांपो कीकैटिगिरी में रखा जाता है। आपने कोबरा सांपो को देखा ही होगा ये अधिकतर काले रंग के होते हैं। लेकिन हालही में भारत में एक ऐसा कोबरा सांप पाया गया है। जिसका रंग सफ़ेद है। यह काफी दुर्लभ सांप बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस सांप का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सामने आया सफ़ेद कोबरा

आपको बता दें की सफ़ेद रंग का यह कोबरा सांप तमिलनाडु के कोयंबटूर में पाया गया है। इसका रंग देखते ही लोग हैरान रह गए। असल में यह काले नहीं बल्कि सफ़ेद रंग का कोबरा सांप था। इस दुर्लभ सांप को देखते ही लोगों की काफी भीड़ उस स्थान पर जमा हो गई जहां पर यह सांप पाया गया था। इसके बाद में ‘वाइल्डलाइफ ऐंड नैचर कन्जर्वेशन ट्रस्ट’ के वॉलंटियर मोहन ने इस सांप का रेस्क्यू किया। जिसके बाद में इस सांप को कोयंबटूर के वन विभाग ने जंगल में छोड़ दिया। बताया जाता है की सांपो के जंगल में रहने से इकोलॉजिकल बैलेंस बना रहता है।

- Advertisement -

वीडियो हुआ वायरल

Wildlife and Nature Conservation Trust ने 4 मई को इस सांप के रेस्क्यू के बारे फेसबुक पर जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा “3 मई को कुर्चि के शक्ति नगर इलाके (कोयंबटूर) से एक 5 फुट लंबे Albino Cobra सांप को पकड़ा गया।” आपको बता दें की इसके पहले मार्च 2023 में उत्तर प्रदेश के कर्तनियाघाट में सफेद रंग का हिरण देखा गया था। जिसकी तस्वीर को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी आकाश दीप बधवान ने x पर शेयर की थी।

इसलिए था सांप का रंग सफ़ेद

सांप का रंग सफ़ेद क्यों था, इस बारे में हर कोई जानना चाहता था। 5 फुट लंबे इस खूबसूरत सांप का रंग सफ़ेद होने का कारण उसकी स्किन में मेलेनिन (Melanin) की कमी को बताया जा रहा है। इस कारण इस सांप की स्किन का रंग दूधिया हो गया था।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular