आपने सांपो को जरूर देखा ही होगा। बारिश के मौसम में ये सरीसृप काफी ज्यादा दिखाई देते हैं। इसके अलावा कई लोग सांपो को पकड़ कर उनका खेल भी दिखाते हैं। इस प्रकार के लोगों के पास सांप को आसानी से देखा जा सकता है। आपने सांप को देखा होगा तो गौर किया होगा की सांप कुछ सेकेंड बाद ही बार बार अपनी जीभ को बाहर निकालते हैं। आखिर सांप ऐसा क्यों करते हैं। इसके पीछे आखिर क्या रहस्य है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं।

इसलिए सांप निकालते हैं जीभ

आपने सांप को बार बार जीभ बाहर की और निकालते देखा ही होगा। कई लोग यह समझते हैं की सांप आसपास के लोगों को डराने के लिए अपनी जीभ को बार बार बाहर निकालते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। असल में इसके पीछे का रहस्य अलग ही है। लाइव साइंस रिपोर्ट के अनुसार यदि किसी भी प्रजाति का सांप बार बार अपनी जीभ को बाहर निकाल रहा होता है तो इसका मतलब यह है की वह अपन आसपास के खतरों को पहचानने की कोशिश कर रहा है। इस प्रकार से सांप अपने आसपास के वातावरण को सूंघने की कोशिश करते हैं।

यह है जीभ निकालने का असल कारण

आपको बता दें की सांपो में देखने तथा सुनने की क्षमता काफी कम होती है। इसी कारण वे अपने आसपास की आवाज को अच्छे से सुन नहीं सकते हैं। इसी कारण सांप बार बार जीभ को निकाल कर अपने आसपास के वातावरण में खतरों को महसूस करते हैं। आपको बता दें की सांप अपनी जीभ को बाहर निकाल कर वातावरण में मौजूद छोटे छोटे नमी के कणो को इकठ्ठा करके किसी भी गंध को पहचान लेते हैं। इसके बाद में सांप अपनी जीभ को जैकबसन नामक अंग में डाल लेते हैं, जो की इनके मुंह के ऊपरी हिस्से में पाया है। जैकबसन में सांपो की नुकीली जीभ अच्छे से फिट हो जाती है।

आपको बता दें की सांप की जीभ पर बाहरी वातावरण से इकठ्ठा हुए कण जब जैकबसन में पहुंचते हैं तो वहां के कुछ कैमिकल इन कणो से जुड़ जाते हैं। ये रिसेप्टर्स सांप के मस्तिष्क को संदेश भेजते हैं तथा सांप को इस प्रकार से किसी भी गंध के बारे में पता लग पाता है। इस प्रकार से गंध को पहचान कर ही सांप खतरे के बारे में सतर्क हो जाते हैं। अतः साफ़ हो जाता है की सांप अपने बाहरी खतरें की जानकारी के लिए अपने मुंह से बार बार जीभ को बाहर निकालते हैं।