आज के समय में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। काफी लोग महंगाई से परेशान हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं। जिन्होंने इसके निदान के लिए पशु पालन को करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें की पशु पालन एक ऐसा व्यवसाय है। जिसको आप सरलता से ही शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको काफी इनकम भी होती हैं। बहुत से लोग इस कार्य को करके आज अच्छी इनकम घर बैठे कर रहें हैं।

यदि आप भी पशु पालन का व्यवसाय कर अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो आज हम इसी के अंतर्गत आने वाले बकरी पालन के बारे में आपको बता रहें हैं। यहां हम आपको बकरी की एक ऐसी नस्ल के बारे में जानकारी दे रहें हैं। जिसको पालकर आप घर बैठे जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं। आपको बता दें की आज हम आपको बीटल नस्ल की बकरी के बारे में जानकारी दे रहें हैं। यह बकरी पालन व्यवसाय में काफी लाभकारी होती है। आइये अब आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

कहां पाई जाती है बीटल बकरी

आपको बता दें की इस नस्ल की बकरी का मूल स्थान पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, और फिरोजपुर को मना जाता है। इसके अलावा इस नस्ल की बकरी को हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश में भी पाया जाता है। वर्तमान समय में अन्य कई राज्यों में इस नस्ल की बकरी का पालन किया जा रहा है। मुख्य रूप से मीट तथा दूध के लिए इस बकरी को पाला जाता है।

बीटल बकरी की पहचान

इस बकरी की नाक लंबी और कान लटकते हुए होते हैं। इसकी लंबाई भी अन्य बकरियों की अपेक्षा कुछ ज्यादा होती है। आपको बता दें की इस नस्ल की बकरी अधिकतर काले रंग की होती हैं लेकिन कुछ राज्यों में यह सफ़ेद या भूरे रंग की भी पाई जाती है। इसके सींगो का आकार मध्यम होता है। ये चपटे तथा ऊपर की और मुड़े हुए होते हैं। इनसे इस बकरी को सरलता से पहचाना जा सकता है।

बीटल बकरी का दूध

आपको बता दें की बीटल बकरी के दूध देने की क्षमता अन्य बकरियों की अपेक्षा अधिक होती है। ये बकरियां आपको प्रतिदिन 2 से 4 लीटर तक दूध दे देती हैं। इससे बकरी पालन करने वाले व्यक्ति की इनकम में अच्छा इजाफा होता है। बीटल नस्ल के बकरे की बात करें तो इसका वजन 60 से 65 किग्रा तक होता है। इससे अच्छी क्वालिटी का मीट तथा चमड़ा प्राप्त होता है। बीटल बकरी एक वर्ष में सिर्फ 4 बच्चों को ही जन्म दे सकती है। अतः इसका पालन आर्थिक रूप से काफी सुरक्षित होता है।