Masked Aadhaar: आधार आज के समय में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट में से एक है। बिना आधार कार्ड के आप बैंक में अकाउंट भी नहीं खुलवा सकते है। और ना ही आप किसी सरकारी योजना का लाभ ले सकते है। आधार कार्ड के बारे में तो आप अच्छे से जानते ही होंगे।

लेकिन क्या आप मास्क्ड आधार (Masked Aadhaar) के बारे में जानते है। यदि नहीं तो बता दे की यह आधार कार्ड के जैसा ही होता है। लेकिन मास्क्ड आधार कार्ड में UIDAI के द्वारा जारी किए जाने वाला 12 अंक में से 8 अंक छुपाया हुआ होता है। Masked Aadhaar आपको आधार धोखाधड़ी से बचता है।

मास्क्ड आधार क्या है

आधार कार्ड एक सरकारी डॉक्यूमेंट है। आधार कार्ड का इस्तेमाल बैंक अकाउंट खुलवाने में या फिर किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मास्क्ड आधार भी आधार कार्ड का ही एक प्रकार है।

लेकिन मास्क्ड आधार में UIDAI द्वारा जारी किए जाने वाला 12 डिजिट नंबर में से 8 नंबर Hide (छुपा हुआ) रहता है। मास्क्ड आधार में अन्य सभी जानकारी जैसे हमारा नाम आदि रहता है। और इसे आधार यूजर के प्राइवेसी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

आप मास्क्ड आधार का इस्तेमाल रेगुलर आधार के जगह पर कर सकते है। और आपको आपके जानकारी के लिए बता दे की यह मास्क्ड आधार आपको ऑनलाइन धोकाधड़ी से बचाने में काफी ज्यादा मदद करने वाला है। आधार स्कैम के कारण ही UIDAI ने मास्क्ड आधार को पेश किया है। ताकि लोग धोखाधड़ी से बच सके।

मास्क्ड आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें

मास्क्ड आधार को आप काफी आसानी से डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले uidai.gov.in के वेबसाइट को Open करना होगा। अब आपको माय आधार ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

माय आधार के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आपके आधार कार्ड का नंबर दर्ज करें। आधार कार्ड का नंबर दर्ज करने के बाद आपको आपको Captcha को भरकर Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Send OTP ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आपको एक OTP प्राप्त होगा। उसके बाद OTP को दर्ज करना होगा। OTP दर्ज कर देने के बाद, आपको डाउनलोड का ऑप्शन देखने को मिलेगा। उस पर क्लिक करके आप आसानी से मास्क्ड आधार डाउनलोड कर सकते है।

कहां उपयोग होता है

मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल आप कई जगहों पर कर सकते है। जब भी आप किसी होटल में कमरा बुक करते है या ट्रेन टिकट बुक करते हैं। तब आधार का इस्तेमाल करना पढ़ता है, जिससे आपके साथ धोखाधड़ी भी सकती है। लेकिन अब इन सभी काम के लिए आप रेगुलर आधार के जगह पर मास्क्ड आधार (Masked Aadhaar) का इस्तेमाल कर सकते है।