अमेरिका के एक चिड़ियाघर से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जो भी इस खबर को सुनता हैरान रह जाता है कि ऐसा कैसे हो सकता है।

दरअसल अमेरिका के एक चिड़ियाघर के ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ के पेट मे 70 सिक्के निकाले गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला नेब्रास्का ते Henry Doorly Zoo का है।

इस बात का खुलासा चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों ने किया है। मगरमच्छ में 70 सिक्कों के बारे में चिकित्सकों को नियमित जांच के दौरान पता चला था, जिसके बारे में सुन कर चिड़ियाघर वाले हैरान भी थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Henry Doorly Zoo के ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ की आयु 36 वर्ष है। इसके पेट से 70 सिक्कों को निकालने के लिए थिबोडॉक्स मगरमच्छ को सर्जरी से गुजरना पड़ा था।

डॉक्टर्स ने इस मगरमच्छ के पेट में सर्जरी करके 70 सिक्कों को बाहर निकाला जिनकी कीमत 7 डॉलर था। इसके बाद मगरमच्छ की हालात में काफी सुधार है।

चिड़ियाघर के अनुसार, ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ सफेद रंग के होते हैं पर अल्बिनो से काफी अलग होते हैं। ऐसे मगरमच्छों की आंखे गुलाबी रंग की होती है।

इस मगरमच्छ के पेट से सिक्कों के पाये जाने के बाद चिड़ियाघर अलर्ट हो गया है। इस मामले के सामने आने के बाद  चिड़ियाघर ने एडवाइजरी जारी करते हुए वहां पर आने वाले लोंगों से अपील की है कि वे लोग जलाशय में किसी तरह का मेटल और सिक्के ना फेंके। जिससे वहां के जानवरों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

ये जानवरों के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक होता है, इससे उनको काफी परेशानी होती है। इसलिए ये बात ध्यान में रखने योग्य है कि आप जब भी चिड़ियाघर जाएं तो ऐसा कोई काम ना करें जिससे वहां के जानवरों को कोई परेशानी ना हो।