Tuesday, December 30, 2025
HomeDiscoverसर्दियों के मौसम में यहां छक कर पीते हैं 'सांप का सूप",...

सर्दियों के मौसम में यहां छक कर पीते हैं ‘सांप का सूप”, मिलते हैं कई स्वास्थ्यवर्धक लाभ

सांपो को दुनिया का सबसे खतरनाक सरीसृप माना जाता है। इसकी कुछ प्रजातियां इतनी जहरीली होती हैं की उनके सांप यदि किसी को काट लें तो उस मानव की मृत्यु कुछ ही सेकेंड में हो जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बता रहें हैं। जहां सांप से डरना तो दूर लोग सांपो का सूप बनाकर खूब पीते हैं। आज हम आपको इस देश तथा सांप के सूप बनाकर पीने के पीछे के तथ्य के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं।

- Advertisement -

यहां के लोग पीते हैं सांप का सूप

आपको जानकारी दे दें कि चीन के लोग सांप का सूप बनाकर पीना काफी पसंद करते हैं। कच समय पहले चीन के सेर वोंग फन ने स्नेक सूप पिज्जा को बनाया था। जिसको लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसको एक कैंटोनीज व्यंजन माना जाता है और लोग इसको काफी पसंद भी करते हैं। लोगों का मानना है कि यदि सांप का सूप सही से तैयार किया जाए तो वह न तो अजीब दिखाई पड़ता है और न ही उसके टेस्ट में फर्क आता है। सांप का सूप दक्षिणी चीन का हिस्सा वर्षों से रहा है। इसको जियांग कोंगयिन नामक व्यक्ति ने बनाया था।

स्नेक सूप के स्वास्थ्यवर्धक लाभ

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट नामक न्यूज़ पेपर के अनुसार ““हान राजवंश के बाद से सांप को स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। क्योंकि इसका इस्तेमाल कई चीनी मेडिकल फार्मूलों में किया जाता है। इसमें विटामिन तथा प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। जो की आपको स्वास्थ्यवर्धक लाभ प्रदान करते हैं। इन लाभों में नींद में सुधार तथा कैंसर को रोकना तक शामिल हैं।”

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular