Tuesday, December 30, 2025
HomeDiscoverदुनिया के सबसे खतरनाक जीव सांप को इस गंध से लगता है...

दुनिया के सबसे खतरनाक जीव सांप को इस गंध से लगता है डर, जाने इनके बारे में

सांप, प्राकृतिक दुनिया के सबसे रहस्यमयी और भयानक प्राणियों में से एक, अक्सर उनकी विषैली क्षमता और चुपके से हमला करने की उनकी अद्भुत क्षमता के कारण दुनिया का सबसे खतरनाक जीव माना जाता है।

- Advertisement -

इनकी विविधता और अनुकूलन क्षमता उन्हें पृथ्वी के विभिन्न पारिस्थितिकी तंत्रों में जीवित रहने देती है, जिससे वे अधिकतर स्थलों पर पाए जाते हैं।

उनका विष, जो कुछ प्रजातियों में मिलता है, इतना शक्तिशाली होता है कि वह मनुष्य को मिनटों में ही मृत्यु के घाट उतार सकता है। परंतु, यह भी सत्य है कि इन शक्तिशाली प्राणियों को भी एक विशेष गंध से भय होता है।

- Advertisement -

जब रिसर्च की गई, तो पता चला कि ऐसी कई चीज़ें हैं, जिनकी गंध सांपों को जरा सी भी बर्दाश्त नहीं होती है और वे बेचैन होकर भाग जाते हैं।

इंसानो को सांपों से बहुत डर लगता है और इसलिए सांप से हर कोई दूर रहना चाहता है। लेकिन सांपों को सुरक्षित तरीके से भगाया जा सकता है। बता दें कि इस दुनिया में ऐसी कोई चीज़ है जिसकी गंध से सांप दूर भाग सकते हैं। तो चलिए अब आपको उन चीजों के बारें में बताने जा रहे है, जिनकी गंध सांप को बर्दाश्त नहीं होती है।

• सांप को मिट्टी के तेल की गंध अच्छी नहीं लगती है और ये उसको ज्यादा देर तक बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इसलिए इस गंध के आने से भाग जाते हैं। लेकिन एनिमल वेबसाइट एज़-एनिमल में 14 चीजें बताई गई हैं, जिनको सूंघते ही सांप भाग जाते हैं और इनमें लहसुन और प्याज़ प्रमुख हैं।

• आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सांप को घर में पाई जाने वाली कुछ चीजों की गंध भी बर्दाश्त नहीं होती है। जिसमें पुदीना, लौंग, तुलसी, दालचीनी, नींबू और सिरके की गंध शामिल है।

• इसके अलावा सापों को अमोनिया गैस की गंध भी बिल्कुल बर्दाश्च नहीं होती है। जहां पर भी ये गंध पायी जाती है ये सांप वहां पर बिल्कुल नहीं आते हैं।

• दुनिया के खतरनाक जीव सांप को धुआं भी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता है और इसलिए उनको लोग धुएं से भी भगाते हैं।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular