आज के समय में मोटापा लोगों के लिए एक कॉमन परेशानी बन गया है। बदलते और भागते हुए लाइफस्टाइल के कारण लोग इसके शिकार सबसे ज्यादा हो रहे है।

इस समस्या से परेशान लोगों के लिए हमारे किचन में ऐसी कई चीज़ें पाई जाती है जिनके रसो के सेवन से मोटापा बहुत आसानी से कम कर सकते हैं।

मोटापा आज कई लोगो के लिए चुनौती बन गया है, इसके साथ कई प्रकार के रोग भी आते हैं। वजन बढने से लोगों में हार्ट, ब्लड प्रेशर आदि की समस्या देखने को मिलती है। इस तरह से मोटापे से निपटना काफी जरूरी है।

1. सौंफ का पानी मोटापा कम करने के लिए काफी मददगार साबित होता है, इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र दोनों ठीक रहता है। इसका सेवन करने के लिए रात में एक ग्लास पानी में 1 चम्मच सौंफ डाल कर रख देना चाहिए। दिन में खाना खाने के बाद इस सौंफ वाले पानी को गर्म कर छान कर पीना चाहिए।

2. ग्रीन टी भी पेट के मोटापा को कम करने में बहुत सहायक होती है, इसके अलावा ये दिल के रोगों से लड़ने में भी मदद करती है। इसमें भारी मात्रा में पॉलीफेनॉल्स पाया जाता है। इस ग्रीन टी का सेवन डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को भी करना चाहिए।

3. आपको बता दें कि जीरा में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो वजन को कम करने में काफी मदद करते हैं। इसका सेवन के लिए इसको रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रखना चाहिए फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। इस तरह से पेट में गैस की समस्या भी नहीं आती है। आप इसका सेवन चाय के तरह उबाल कर भी कर सकते हैं।

4. ब्लैक टी पीने से भी पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। बता दें कि इसमें फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पायी जाती है, जो कि वजन नियंत्रण में काफी सहायक होते हैं। लेकिन इसका सेवन आपको दिन में दो बार ही करना चाहिए, क्योंकि इसका अधिक सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है।