हमारे देश को संतो का भूमि कहा जाता है, यहां पर आपको कई महान संत पाए गए हैं जिन्होंने पूरी मानव जाति के लिए कई सार्थक काम किए हैं। ऐसे ही एक संत नीम करोली बाबा है, उनको ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध संत के रूप में जाना जाता है।

इन 20वीं सदी के महान संत के बारे में आपने भी सुना होगा, जिनके दर्शन के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियां दूर-दूर से आया करती थीं। इनके भक्तों की सूची में एप्पल कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जैसे दिग्गज लोगों के नाम शामिल है।

बाबा नीम करोली के भक्त उनको हनुमान जी का अवतार मानते हैं। उनके जीवन से कई चमत्कारिक रहस्य भी जुड़े हैं। लेकिन इतने महान होने के बाद भी वह स्वयं को एक साधारण व्यक्ति ही मानते थे इसलिए ही वह किसी भी भक्त को अपने पैर छूने नहीं देते थे।

इन्हीं नीम करोली बाबा ने लोगों के धनवान होने के 3 राज बताए हैं, जिससे कोई भी मनुष्य अमीर बन सकता है। ये उपाय बहुत आसान है, तो चलिए इनके बारे में हम आपको विस्तार में बताने जा रहे हैं।

1.धन का व्यय
बाबा नीम करोली कहते हैं कि धन अर्जित करने के पहले ये बहुत जरूरी है कि धन कोष को खाली कर दिया जाए, इसलिए इसका व्यय होना भी जरूरी है। यदि आपने धन को जमा करके रखा तो वह एक समय पर खत्म ही हो जाएगा।

2. धन का प्रयोग
बाबा कहते थे कि ज्यादा धन होने का ये मतलब नहीं कि वह व्यक्ति अमीर है। उस धन की उपयोगिता के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए, इसलिए हमें पता होना चाहिए कि उस धन का सही प्रयोग कैसे किया जाए। यदि आपका धन किसी जरूरतमंद के काम आ सकता है लेकिन आप उसको दे नहीं रहे हो तो ऐसे पैसे का क्या लाभ है।

3. अमीर व्यक्ति
जिस व्यक्ति का चरित्र, आचरण और ईश्वर में विश्वास होता है वो इस संसार का सबसे धनी व्यक्ति कहलाता है। जिस किसी में भी ये तीन गुण पाये जाते हैं उसको कभी खुद को गरीब नहीं समझना चाहिए।