Tuesday, December 30, 2025
HomeDiscoverजहरीले सांपों का शिकार करना पसंद है इस सुंदप से पक्षी को,...

जहरीले सांपों का शिकार करना पसंद है इस सुंदप से पक्षी को, देखने में होता है इंसान जैसा लंबा

पूरी दुनिया में अलग-अलग तरह के प्राणी पाए जाते हैं, जो देखने और आचरण में भी अलग तरह के होते हैं। कोई पक्षी देखने में अतरंगी होता है तो कोई पक्षी आचरण में काफी अलग होता है।

- Advertisement -

आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही अजीब तरह के पक्षियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन पक्षियों को जानने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है, बता दें कि इस अनोखे पक्षी का नाम सेक्रेटरी बर्ड है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये दुनिया का सबसे लंबा रैप्टर पक्षी है, जिसको खाने और शिकार करने में जहरीले सांप बहुत ज्यादा पसंद होते हैं। इसलिए ही इस पक्षी को किलर क्वीन भी कहा जाता है।

- Advertisement -

ये पक्षी जितना खतरनाक होता है देखने में ये काफी सुंदर लगता है। ये पक्षी बड़ी चालाकी से सांप का शिकार करते हैं। तो चलिए अब आपको इस पक्षी के बारे में और अधिक विस्तार में बताते हैं।

बता दें कि ये सेक्रेटरी बर्ड अफ्रीका में पाया जाता है, और ये सबसे ज्यादा हरे घास के मैदानों में पाए जाते हैं। जैसे कि इनको खाने में सांप बहुत पसंद होते हैं इसलिए ये पक्षी खासतौर पर उन इलाकों में पाए जाते हैं, जहां पर अधिक संख्या में सांप पाए जाते हैं।

पक्षी होने के बाद भी ये अपना ज्यादा से ज्यादा समय जमीन पर शिकार करने में बिताते हैं। इसके साथ ही ये पक्षी आसमान में उड़ान भरने में भी बहुत अच्छे होते हैं। इन पक्षियों को बबूल के पेड़ों पर घौंसला बनाना बहुत अच्छा लगता है, जहां पर वे रहते हैं और आराम करते हैं। इन पक्षियों का जीवनकाल 10 से 15 साल तक का होता है।

सेक्रेटरी बर्ड

आपको बता दें कि इस सेक्रेटरी बर्ड की ऊंचाई 4.1 से 4.9 फीट तक होती है। इस पक्षी की हैरानी वाली बात ये है कि इस पक्षी की लंबाई एक इंसान के बराबर होती है और इसके पंखों का फैलाव 6.9 फीट का होता है। तो वहीं इसके वजन के बारे में बात करें तो यह 5 – 9.4 पाउंड तक का होता है। इसके अलावा इन पक्षियों के पैर किसी भी शिकारी पक्षी की तुलना ज्यादा लंबे होते हैं और इन्हें सांप का शिकार बहुत पसंद होता है। ये पक्षी सांप के काटने से करीब 100 तेजी से किक मार सकता है और इसको सांपों के साथ छिपकलियों, टिड्डों और चूहों को भी खाना बहुत पसंद होता है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular