प्रकृति में बहुत से जीव हैं, जिन्हें हम प्रतिदिन देखते हैं लेकिन कुछ जीव ऐसे भी हैं, जिनके बारे में हम जानते तक नहीं हैं हालांकि इन जीवों में कई प्रकार के गुण पाए जाते हैं। जो इन्हें अन्य पक्षियों से लग बनाते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे ही पक्षी के बारे में बता रहें हैं। जो अन्य पक्षियों के मुकाबले काफी अलग और खतरनाक माना जाता है। इस पक्षी का नाम “सेक्रेटरी बर्ड” है। यह दुनिया का सबसे लंबा रैप्टर पक्षी है। यह अपने भोजन में सांपो का भोजन करना काफी पसंद करता है। इसी कारण इसको किलर क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।

खतरनाक है यह पक्षी

आपको बता दें की यह पक्षी देखने में काफी सुंदर होता है हालांकि यह उतना ही खतरनाक भी होता है। सांपो का शिकार यह बड़ी चालाकी से करता है। बता दें की सेक्रेटरी बर्ड नामक यह पक्षी अफ्रिका के जंगलों में तथा हरे मैदानों में पाया जाता है। इसको भोजन में सांप काफी अच्छे लगते हैं इसलिए यह पक्षी उन क्षेत्रों में ज्यादातर पाए जाते हैं, जहां पर सांप काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। शिकार करने के लिए ये जमीन का ही उपयोग करते हैं यानि जमीन पर रहकर ही ये पक्षी अपना शिकार करते हैं हालांकि उड़ने में भी यह काफी अच्छा होता है। बबूल के पेड़ पर घोसला बनाकर ये पक्षी निवास करते हैं। इनका जीवन 10 से 15 साल तक का होता है।

इंसान जितनी है लंबाई

आपको जानकर हैरानी होगी सेक्रेटरी बर्ड नमक इस पक्षी की ऊंचाई 4.1 से 4.9 फीट तक होती है। इसकी लंबाई एक इंसान के बराबर होती है। इसके पंखों का फैलाव 6.9 फीट तक का होता है। इस पक्षी के पैर किसी भी अन्य पक्षी के पैरों की तुलना में ज्यादा बड़े तथा लंबे होते हैं। इस पक्षी का वजन 5 – 9.4 पौंड तक होता है। सांप के काटने के बाद भी यह पक्षी लगभग 100 किक तेजी से मार सकने में सक्षम होता है। सांपो के साथ में यह पक्षी छिपकलियों, टिड्डों और चूहों को भी खाना काफी पसंद करता है।